फ्लैट में लटका मिला पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या का शव, पुलिस ने दर्ज किया 'अप्राकृतिक मृत्यु' का केस

By विनीत कुमार | Published: January 28, 2022 02:44 PM2022-01-28T14:44:35+5:302022-01-28T17:23:29+5:30

भाजपा के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karnataka BS Yediyurappa granddaughter Soundarya found dead at Bengaluru apartment | फ्लैट में लटका मिला पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या का शव, पुलिस ने दर्ज किया 'अप्राकृतिक मृत्यु' का केस

बीएस येदियुरप्पा की पोती की मौत (फाइल फोटो)

Highlightsयेदियुरप्पा की नातिन का शव बेंगलुरु में एक निजी अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।पेशे से डॉक्टर येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की उम्र 30 साल थी, दो साल पहले उनकी शादी हुई थी।

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या शुक्रवार को बेंगलुरु में अपने घर में मृत मिली। सामने आई जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा की नातिन एक निजी अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की उम्र 30 साल थी और माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने 'अप्राकृतिक मौत' के तौर पर मामला दर्ज कर लिया है। सौंदर्या पेशे से एक डॉक्टर थीं और दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। वे येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं।

सौंदर्या की मौत की खबर के बाद कई प्रदेश भाजपा नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे है। फिलहाल घर पर किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस के मुताबिक सौंदर्या एक निजी अस्पताल में काम करती थीं। उन्होंने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि सौंदर्या की शादी उसी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर नीरज एस से 2018 में हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नीरज ड्यूटी पर निकल गए थे और आशंका जताई जा रही है कि दो घंटे बाद सौंदर्या ने आत्महत्या कर ली। 

नौकर के आने पर मिली घटना की जानकारी

घटना का पता तब चला जब घरेलू सहायिका ने कमरे का दरवाजा बार बार खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। घरेलू सहायिका ने डॉ नीरज को सूचित किया। नीरज ने भी सौंदर्या को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब दरवाजे को तोड़ा गया तो सौंदर्या फंदे से लटकी मिलीं। बाद में शव को बोरिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। 

Web Title: Karnataka BS Yediyurappa granddaughter Soundarya found dead at Bengaluru apartment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे