भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
तेजस्वी यादव को लेकर घर-परिवार से लेकर जनता में गुस्सा है और वे ईवीएम पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव न तो सत्ता के लायक हैं और न ही विपक्ष के नेता के लायक। ...
सदन के अंतिम दिन कार्यवाही के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। ...
इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश महतो ने इसे महज अफवाह करार देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजूट है। उन्होंने कहा कि मीडिया-सोशल मीडिया के द्वारा यह फैलाई गई अफवाह है। लेकिन इसमें एक पैसा भी सच्चाई नहीं है। ...
भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि लूट-खसोट से अर्जित संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय जब्त कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि महुआबाग में बनाई जा रही कोठी भी इसी श्रेणी में आती है। ...