भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
Lonavala Municipal Council: निकाय चुनाव में विजयी होने के एक दिन बाद सोमवार को जगताप ने बधाई स्वीकार करने और समारोहों में भाग लेने के बजाय, फलों की दुकान लगायी, जो वर्षों से उनकी दिनचर्या में शामिल रही है। ...
पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशाल स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है। ...
Bihar Rajya Sabha seat election: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी भरे लहजे में अपने पुत्र और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन से कहा कि अगर राज्यसभा की सीट नहीं मिल रही है तो मंत्री पद का त्याग कर दीजिए। ...
Year Ender 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 245 में से 170 जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) सीटें जीतीं, जिनमें 59 सीटें निर्विरोध रहीं। ...
Maharashtra local body elections:कांग्रेस का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन चंद्रपुर जिले में रहा, जहां उसने 11 नगर परिषद अध्यक्षों में से आठ पद और 128 पार्षदों की सीटें जीतीं। ...