लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
भगत सिंह

भगत सिंह

Bhagat singh, Latest Hindi News

भगत सिंह का जन्म 27/28 सितंबर 1907 को ब्रिटिश कालीन भारत के पंजाब सूबे में सरदार किशन सिंह और विद्यावती के घर हुआ था। भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह स्वतंत्रतासेनानी थे और दोनों ने इसके लिए जेल भी काटी थी। भगत सिंह का पारिवारिक वातावरण देश की स्वतंत्रता के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करने वाला था। गदर पार्टी के करतार सिंह सराभा भगत सिंह के आदर्श हुआ करते थे। लाहौर के नेशनल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भगत सिंह सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ गए। यहीं उनकी अपने सहपाठी सुखदेव से भी दोस्ती हुई जो फांसी के तख्ते तक साथ चली। भगत सिंह मार्च 1926 में नौजवान भारत सभा से जुड़ गये थे। इसी दौरान उनका परिचय हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से भी हुआ जिसके अग्रणी नेता रामप्रसाद बिस्लिम, चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्लाह खान थे। बाद में इस संगठन का नाम हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन हुआ जिसके नेता चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह थे। 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भारतीय स्वतंत्रतासेनानियों के समूह पर ब्रिटिश पुलिस ने निर्मम लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में भारत के अग्रणी नेता लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गयी। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु इत्यीदि ने ब्रिटिश शासन से इस हत्या का बदला देने की ठानी। भारतीय क्रांतिकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार स्कॉट के बजाय सॉन्डर्स नामक ब्रिटिश पुलिस अफसर की हत्या कर दी। इस हत्या के बाद भगत सिंह एवं अन्य भारतीय क्रांतिकारी फरार हो गए। ब्रिटिश पुलिस जब एक-एक कर भारतीय क्रांतिकारियों को गिरफ्तार करने लगी। इस बीच ब्रिटिश सरकार भारतीय संसद में पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट बिल पेश करने  जा रही थी। तो भगत सिंह एवं उनके साथियों ने तय किया कि वो इन औपनिवेशक क्रूरता को बढ़ाने वाले विधेयकों को विरोध करेंगे। आठ अप्रैल 1929 को बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह ने भारतीय संसद में बम फेंककर अपना विरोध जताया। भारतीय क्रांतिकारियों ने जानबूझकर संसद में खाली जगह पर बम फेंका ताकि किसी को किसी तरह का नुकसान न हो। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने संसद में बगैर किसी प्रतिरोध के गिरफ्तारी दी। ब्रिटिश अदालत ने भगत सिंह पर संसद बम काण्ड के अलावा साॉन्डर्स हत्याकाण्ड के लिए भी मुकदमा चलाया। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को अपने वतन की आजादी के लिए लड़ने की सजा के तौर पर फाँसी दे दी गयी।
Read More
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की?, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अमित मालवीय गलत पोस्ट कर रहे... - Hindi News | Shaheed-e-Azam Bhagat Singh not compared Hamas Saharanpur Congress MP Imran Masood said BJP misrepresented statement | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तुलना हमास से नहीं की?, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- अमित मालवीय गलत पोस्ट कर रहे...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने मसूद पर छह और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘सुनियोजित रणनीति’ के तहत यह तुलना करने का आरोप लगाया। ...

Shaheed Bhagat Singh's birth anniversary: भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन - Hindi News | Shaheed Bhagat Singh's birth anniversary 27 Sept All you need to know about the freedom fighter Birthday of Bhagat Singh great son of Mother India | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Shaheed Bhagat Singh's birth anniversary: भारत माता के महान सपूत भगत सिंह का जन्मदिन

Shaheed Bhagat Singh's birth anniversary on 27 Sept: अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 बरस की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गए भगत सिंह के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। ...

Bhagat Singh Jayanti 2024: अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर पढ़ें उनके क्रांतिकारी विचार, आज भी रोंगटे खड़े कर देते हैं - Hindi News | Bhagat Singh Jayanti 2024 his revolutionary thoughts Inspirational Quotes freedom fighter | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Bhagat Singh Jayanti 2024: अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर पढ़ें उनके क्रांतिकारी विचार, आज भी रोंगटे

Bhagat Singh Jayanti 2024: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। आज उनकी जयंती पर अमर शहीद बलिदानी को याद किया जा रहा है। ...

Bhagat Singh Jayanti 2024: सत्यम-शिवम-सुंदरम का आव्हान?, शहीद भगत सिंह विचार मानवता के पक्ष में... - Hindi News | Bhagat Singh Jayanti 2024 Azaadi Ka Jashn shaheed 27 sep 1907 special connection mathura agra | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Bhagat Singh Jayanti 2024: सत्यम-शिवम-सुंदरम का आव्हान?, शहीद भगत सिंह विचार मानवता के पक्ष में...

Bhagat Singh Jayanti 2024: भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म। ...

Independence Day 2024: अनगिनत बलिदानों से मिली है आजादी, जानें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में - Hindi News | Independence Day 2024 know about the freedom fighters who sacrificed for freedom | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Independence Day 2024: अनगिनत बलिदानों से मिली है आजादी, जानें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में

Independence Day 2024: इस वर्ष रहम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं ...

Shaheed Bhagat Singh Birth Anniversary: भगत सिंह से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, जो युवाओं के बीच जगा देगी देशभक्ति की भावना - Hindi News | Shaheed Bhagat Singh Birth Anniversary ​​You might not know these things related to Bhagat Singh which will awaken the feeling of patriotism among the youth | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Shaheed Bhagat Singh Birth Anniversary: भगत सिंह से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, जो युवाओं के बीच जगा देगी देशभक्ति की भावना

शहीद भगत सिंह की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। ...

खालिस्तान समर्थकों ने जलाई भगत सिंह की तस्वीर, बताया 'देशद्रोही' और ब्राह्मणों का बूट चाटने वाला - Hindi News | Khalistan supporters burnt Bhagat Singh's picture, called 'traitor' and boot licker of Brahmins | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :खालिस्तान समर्थकों ने जलाई भगत सिंह की तस्वीर, बताया 'देशद्रोही' और ब्राह्मणों का बूट चाटने वाला

खालिस्तान समर्थक सिखों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के दिन उनका अपमान किया है। खालिस्तानी सिखों ने आज 23 मार्च के दिन भगत सिंह का पोस्टर जलाते हुए उन्हें हिंदू समर्थक बताया। ...

कपिल मिश्रा ने कहा, "शराबियों को 'भगत सिंह' कहने का पाप कोई गिरा हुआ आदमी ही कर सकता है", अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को बताया था 'भगत सिंह' - Hindi News | Kapil Mishra said, "Only a fallen man can commit the sin of calling alcoholics 'Bhagat Singh'", Arvind Kejriwal told Manish Sisodia as 'Bhagat Singh' | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कपिल मिश्रा ने कहा, "शराबियों को 'भगत सिंह' कहने का पाप कोई गिरा हुआ आदमी ही कर सकता है", अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को बताया था 'भगत सिंह'

कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को भगत सिंह बताये जाने पर कहा कि भ्रष्ट और कानून का मजाक बनाने वालों को भगत सिंह कहकर केजरीवाल उस शहीद का अपमान कर रहे हैं, जिसने देश के लिए बलिदान दिया है। ...