निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि एक कलाकार के साथ-साथ अक्षय कुमार एक अच्छे इंसान भी है। हमने उनसे कहा और वे तैयार हो गए हैं। वे उत्तराखंड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करेंगे। ...
चुनाव आयोग ने भौतिक रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की सीमा निर्धारित करने वाले उसके दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ...
पंजाब में आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान रविवार को कर दिया। राहुल गांधी ने इसके लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा की। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू ने जिस तरह का तेवर अपना रखा था, ऐसे में कांग्रेस के लिए फैसला लेना आसान नहीं था। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘गर्मी उतारने’ वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खासा हमलावर हैं। अखिलेश आजकल सभी चुनावी सभाओं में सीएम योगी के बयान पर व्यंग्य कर रहे हैं। ...
Punjab Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा। ...
आरोप है कि 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पार्टी की एक बैठक के दौरान चारों आरोपी पार्टी सदस्यों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल पर हमला करने का प्रयास किया। ...