पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज, रैली में भारी भीड़ जुटाकर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

By विशाल कुमार | Published: February 7, 2022 09:03 AM2022-02-07T09:03:36+5:302022-02-07T09:05:22+5:30

चुनाव आयोग ने भौतिक रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की सीमा निर्धारित करने वाले उसके दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

punjab-elections-case-registered-against-sad-chief-sukhbir-singh-badal-and-others | पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज, रैली में भारी भीड़ जुटाकर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज, रैली में भारी भीड़ जुटाकर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Highlightsफरीदकोट से चुनाव लड़ रहे बादल की रविवार को हुई भौतिक रैली में 6000 से अधिक लोग जुटे थे।बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है जिसके नतीजे चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को आएंगे।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की तय सीमा का उल्लंघन करने पर अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, फरीदकोट से चुनाव लड़ रहे बादल की रविवार को हुई भौतिक रैली में 6000 से अधिक लोग जुटे थे। वहां वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

चुनाव आयोग ने भौतिक रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की सीमा निर्धारित करने वाले उसके दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बता दें कि, पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है जिसके नतीजे चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को आएंगे।

तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर एनडीए से नाता तोड़ चुकी अकाली दल इस बार बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। उसका मुकाबला अंदरूनी घमासान से जूझ रही सत्ताधारी कांग्रेस और पहले रही चुनाव में अकाली दल की जगह लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनने वाली आम आदमी पार्टी से है।

Web Title: punjab-elections-case-registered-against-sad-chief-sukhbir-singh-badal-and-others

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे