लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

विधानसभा चुनाव 2022

Assembly-election-2022, Latest Marathi News

Read more

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। 

भारत : Punjab Election 2022: राहुल गांधी का फैसला स्वीकार्य, नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट-बिना फैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ...

भारत : यूपी चुनाव: अटल के गांव में अखिलेश बनवाएंगे मेडिकल यूनिवर्सिटी, बाह को जिला बनाने का भी वादा किया

भारत : Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में 1304 प्रत्याशी, साहनेवाल और पटियाला सीट से सर्वाधिक 19-19 उम्मीदवार, इन दलों के बीच टक्कर

भारत : यूपी चुनाव: 'जयंत चौधरी जिंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में छह कांस्टेबलों को नोटिस

भारत : Assembly Election: चुनाव आयोग ने राजनीतिक सभाओं संबंधी नियमों में ढील दी, रोडशो पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

भारत : PM Modi की गणतंत्र दिवस पर पहनी हुई 'उत्तराखंडी टोपी' की मांग में अचानक आई जबरदस्त उछाल, केवल 6 दिनों में पूरा स्टॉक हुआ खाली

भारत : Assembly Election: ओवैसी पर हमले का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, पांचों राज्य में स्टार प्रचारकों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया

भारत : UP Election 2022: दो लड़कों की गर्मी देख सर्दी में बाबा के छूट रहे पसीने -सीएम योगी पर जयंत चौधरी का पलटवार

भारत : यूपी चुनाव: विपक्ष के दूसरे उम्मीदवार पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, कांग्रेस के अजय राय पर मोदी-योगी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप

भारत : UP Election 2022: करोड़पति राजा भैया सोना-चांदी के अलावा रखते हैं पिस्टल-रायफल जैसे हथियारों का भी शौक, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक