निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
गुलशन यादव पर हुए हमले के बाद प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने इस हमले के लिए राजा भैया के समर्थकों को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि राजा भैया के इशारे पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव को डराने के लिए उनके समर्थकों ने फायरिंग की है। ...
UP Election 2022: यूपी में पांचवें चरण में वोटिंग की रफ्तार धीमी है। करीब 22 प्रतिशत मतदान सुबह 11 बजे तक हुआ है। सुबह 9 बजे तक ये आंकड़ा 9 प्रतिशत से कुछ अधिक था। ...
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार वाई. अंतस खान ने कहा कि भाजपा पर मुस्लिम विरोधी का टैग लगाने वाली कांग्रेस है। वह मानते हैं कि भाजपा में मुस्लिम नेतृत्व की कमी मुख्य कारण है कि पार्टी को मुस्लिम विरोधी या ...
पिछले रविवार को उन्नाव में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए 10 मार्च के बाद नई व्यवस्था की जाएगी। मैं नई व्यवस्था लाऊंगा ताकि लोग गोबर से कमाई कर सकें। ...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: यूपी में पांचवें चरण के चुनाव में 61 विधानसभा क्षेत्रों में 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 90 महिला प्रत्याशी हैं। आज के मतदान के बाद यूपी की 292 सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी। ...
राघवेंद्र प्रताप सिंह को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया जिसमें सिंह भोजपुरी में कह रहे हैं कि जो हिन्दू “उधर जाते हैं” (विरोधी उम्मीदवार को वोट देते हैं) उनकी नसों में मुस्लिम खून बह रहा है। ...
UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके 'मठ' में वापस भेजने का आह्वान किया तथा भाजपा पर कानून-व्यवस्था के नाम पर केवल मुस्लिम माफिया को देखने और गैर-मुस्लिम माफिया की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ...
UP Election 2022: चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से अब तक 231 सीटों पर मतदान हो चुका है और रविवार को 61 सीटों पर मतदान होने के बाद 292 सीटों का मतदान पूरा हो जाएगा। ...