अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
सीएम केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को ‘ऑक्सीमीटर’ दान करने का शनिवार को अनुरोध किया, ताकि पार्टी के स्वयंसेवी उन्हें कोविड-19 के मरीजों को मदद पहुंचाने के लिये देश भर के गांवों में बांट सकें। ...
मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों से कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करने को कहा। समारोह में आमंत्रित एलएनजेपी अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारी सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्द उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। ...
स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन उन सभी शहीदों को याद करने का है जिन्होंने अपने देश को आज़ाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए पूरी ज़िंदगी तपस्या की। ...
दो महीने पहले, दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाये गए कदमों में से एक तिहाड़ जेल परिसर में भीड़ को कम करने के लिए लगभग 2,800 कैदियों को रिहा कर दिया था। ...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,300 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.45 लाख से अधिक हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 4,111 हो गई। ...
West Delhi Peera Garhi rape case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के आरोपी को गुरुवार (5 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया। मासूम के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई थी। अभी वह एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल र ...