अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन जाने-माने कवि हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। अभिताभ बच्चन फिलहाल 102 नॉट आउट फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। Read More
फिल्म देखने के बाद ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। अभिनेता ने कहा कि मुझ जैसे फिल्म छात्र को इस फिल्म को फिर से देखने की जरूरत है। ...
राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य अब स्थिर है। चिकित्सक अब उनके इलाज के लिए न्यूरो फीजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। राजू के मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार हो सके इसलिए उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई जा रही है। ...
आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन 2020 में कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उस समय उनका पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। ...
बिहार की भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दागी नेताओं के मसले पर घेरने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'इंकलाब' का सहारा लिया है। ...
गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, कपिल देव, विराट कोहली, अनुपम खेर सहित प्रसिद्ध हस्तियों की विशेषता वाला 'हर घर तिरंगा' एंथम वीडियो पोस्ट किया है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम गाते हुए नजर आ रहे हैं। ...