अधिकारियों ने कहा कि कुछ छिटपुट धर्मस्थलों से सुरक्षा हटा ली गई है क्योंकि खुफिया जानकारी मिली थी कि विदेशी आतंकवादी वहां पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। ...
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। यात्री निवास से रवाना हुए श्रद्धालुओं में 1131 बालटाल के रास्ते और 1544 पहलगाम के रास्ते से यात्रा करने के लिए रवाना हुए। ...
मौसम खराब होने के कारण गत दिवस यात्रा को जम्मू से रवाना नहीं किया गया था। हालांकि जम्मू में आज सुबह बारिश थी लेकिन प्रशासन ने सारे प्रबंधों पर विचार-विमर्श करने के बाद अमरनाथ के जत्थे को बारिश के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना कर दिया। ...
Amarnath Yatra: परेशानियों के दौर से सिर्फ स्थानीय नागरिक ही दो-चार नहीं हो रहे बल्कि वे टूरिस्ट भी बेहाल हैं जो कश्मीर की खूबसूरती को निहारने की खातिर हजारों किमी से हजारों रूपया खर्च करने के उपरांत कश्मीर आ रहे हैं। ...
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति की आज सुबह मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होन ...
अमरनाथ यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को भी 15 हजार के करीब शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों ने पिछले तीन साल का रिकार्ड तोड़ते हुए अब तक की कुल संख्या ने 3 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। ...
अधिकारियों ने बताया कि 175 वाहनों में श्रद्धालुओं का यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तड़के रवाना हुआ। उनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। ये श्रद्धालु यहां से अनंतनाग के पहलगाम और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर पहुंचेंगे। ...
जम्मू कश्मीर में बारिश के बाद फिसलन की स्थिति की वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई जबकि थोड़े अंतराल के बाद पहलगाम मार्ग से यात्रा शुरू कर दी गई। ...