अक्षय कुमार भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें खिलाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों के चलते एक्शन हीरो बताया गया। लेकिन उन्होंने ये दिल्लगी, धड़कन, हमको दीवाना कर गए जैसी फिल्मों से रोमांटिक हीरो की भी छवि बनाई। साल 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी लेकिन मिला। इसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भूल-भुलैया, गरम मसाला, हे-बेबी जैसी फिल्मों से कॉमेडी में जगह बनाई। लेकिन उनका सफर यहां और आगे बढ़ा बेबी, हॉलीडे, एयरलिफ्ट से गोल्ड तक के सफर में देश को समर्पित फिल्में बनाने की पदवी भी हासिल कर ली है। उन्हें फिल्म रुस्तम के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया। उनकी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। फिल्मों आने से पहले वे मार्शल आर्ट्स सीख चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रसोइया की नौकरी भी की है। मार्शल आर्ट के ही एक छात्र के द्वारा दिए गए मॉडलिंग असाइनमेंट के रास्ते वह फिल्मों में आए। Read More
पीवी सिन्धु वर्ल्ड बैटमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। ...
अक्षय कुमार एक से एक नायाब फिल्में बैक टू बैक दे रहे हैं। अब हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन 2019 ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम शामिल है। ...
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' ने बॉलीवुड में ताबड़तोड़ कमाई की हैं। पांच दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। ...