अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का चंद्रयान-2 पर आया शानदार रिएक्शन, जीत लिया सबका दिल

By मेघना वर्मा | Published: September 7, 2019 02:19 PM2019-09-07T14:19:42+5:302019-09-07T14:19:42+5:30

पीएम संबोधन खत्म होने के बाद माहौल तब गमगीन हो गया, जब इसरो के अध्यक्ष के. सिवन फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद पीएम मोदी ने तुरंत के. सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाने लगे। 

Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan, Akshay Kumar says on Chandrayaan 2 | अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का चंद्रयान-2 पर आया शानदार रिएक्शन, जीत लिया सबका दिल

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार का चंद्रयान-2 पर आया शानदार रिएक्शन, जीत लिया सबका दिल

Highlightsभारत से अंतरिक्ष भेजे गए‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया।इसरो के दफ्तर में पहुंचे पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया

चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम देर चांत पर उतरने से कुछ समय पहले ही उसका जमीनी संपर्क टूट गया। लैंडर विक्रम के संपर्क टूटने पर पूरा देश इस समय अपना रिएक्शन दे रहा है। सभी इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई कर रहे हैं। पीएम मोदी समेत बॉलीवुड के सितारे लगातार वैज्ञानिकों के लिए इसरो के लिए उनकी की गई कोशिशों के लिए उनको बधाई दे रहे हैं। 

ऐसे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना रिएक्शन दिया है। अमिताभ बच्चन ने एक फोटो अपने ट्वीट में शेयर की है। जिसमें पूरे भारत देश इसरो के अध्यक्ष के सिवान को गले लगा रहे हैं। अमिताभ ने लिखा, 'यह असफलता नई शुरुआत की निशानी है।'

शाहरुख खान ने भी अपनी बात लिखी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत बार हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं जहां हमें पहुंचना होता है। मगर जरूरी यह है कि हमने कोशिश की और हमने भरोसा और उम्मीद को कायम रखा। हमारे मौजूदा स्थिति हमारी फाइनल डेस्टिनेशन नहीं है...इसरो पर गर्व है।' शाहरुख खान के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

वहीं अक्षय कुमार ने भी चंद्रयान 2 पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा,'बिना किसी प्रयोग के कोई विज्ञान नहीं होता...कभी कभी हम सफल होते हैं तो कभी कभी हम सीखते हैं। इसरो के ब्रिलियंट माइंड को सलाम हमें गर्व है और हमें आत्मविश्वास है। चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 का रास्ता बनाएगा।'
 

चंद्रयान 2 पर इससे पहले भी अनुपम खेर, श्रुति सेठ, अशोक पंडित समेत कई दिग्गज ने भी अपना रिएक्शन दिया है। 

Web Title: Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan, Akshay Kumar says on Chandrayaan 2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे