Mission Mangal Box Office Collection:अक्षय कुमार की मिशन मंगल की शानदार कमाई जारी, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 27, 2019 05:22 PM2019-08-27T17:22:48+5:302019-08-27T17:22:48+5:30

अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस से जमकर वाहवाही मिल रही है। फिल्म जमकर कमाई कर रही है।

akshay kumar film Mission Mangal Box Office Collection | Mission Mangal Box Office Collection:अक्षय कुमार की मिशन मंगल की शानदार कमाई जारी, जानें कलेक्शन

Mission Mangal Box Office Collection:अक्षय कुमार की मिशन मंगल की शानदार कमाई जारी, जानें कलेक्शन

जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। फिल्म ने अब तक 160 करोड़ की कमाई कर ली है।

अक्षय कुमार की फिल्म देश के साथ विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म मिशन मंगल ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को 5-6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से अक्षय कुमार  की फिल्म ने अब तक 160 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई कर ली है। हालांकि अभी इसके आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं।

फिल्म ने शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54 करोड़, सोमवार को 8.91 करोड़, मंगलवार को 7.92 करोड़, बुधवार को 6.84 करोड़ और गुरुवार को 6.93 करोड़ की कमाई की। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 128.16 करोड़ हो गई है। अभी फिल्म की कमाई जारी है। 

अक्षय कुमार विद्या बालन जैसे स्टार वाली मिशन मंगल एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में मंगलयान की कामयाबी को दिखाया गया है। फिल्म को समीक्षको से दमकर सराहना मिली है।  ये फिल्म इस साल की ज्यादा कमाइई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

क्या है कहानी

मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा

Web Title: akshay kumar film Mission Mangal Box Office Collection

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे