आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समीर दवे ने गुजरात हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की कानूनी टीम द्वारा दायर आवेदन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। ...
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 को प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव पर सांसदों के हस्ताक्षर फर्जी निकलने पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है। यह प्रस्ताव राज्यसभा में राघव चड्ढा ने पेश किया था। ...
राज्यसभा में सोमवार को ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक’ पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि मेरे लिए बिल सही है। ...
आप नेता जावेद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता ने 31 जुलाई को सोहना के निरंकारी चौक पर बजरंग दल नेता प्रदीप कुमार की हत्या के लिए भीड़ को उकसाया था। ...
मोहल्ला क्लीनिक के दौरे के बाद पहले तो कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इसकी बड़ाई की लेकिन एक घंटे बाद ही वह पलट गए और इसे ओवररेटेड बता दिया। ...
केंद्र सरकार ने 1 अगस्त को लोकसभा में इस विवादास्पद बिल पेश किया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित अध्यादेश को बदलने की मांग की गई है। ...