आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के शहरी इलाकों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका फीडबैक लिया।’’ ...
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतती है, तो उस राज्य में मुफ्त बिजली दी जायेगी। ...
पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी घमासान के बीच सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी जारी है। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक पार्टी में शामिल हुए। ...
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की थी। दोनों के बीच बातचीत करीब तीन घंटे चली। ...