सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
Top News: रिया चक्रवर्ती आज एक बार फिर ईडी के सामने पेश हो सकती हैं। ईडी ने उनके पिता को भी बुलाया है। वहीं, दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी आज अंडमान निकोबार समुद्री केबल परियोजना उद्घाटन करेंगे। ...
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने रिया पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिसका सिपर था उसे ही संभालकर रख लेतीं। ...
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन सब प्रतिक्रियाओं से जाहिर है कि शिवसेना सीबीआई जांच से बहुत नर्वस, बहदवास और घबराई हुई है. इससे दिशा सालियान- सुशांत सिंह राजपूत के मामले में शिवसेना के दामन पर दाग दिखाई देता है और शक होता है कि शिवसेना के घनिष्ट संबंध- स ...
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन मामले को लेकर मुंबई पुलिस का बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन-11 विशाल ठाकुर का कहना है कि दिशा की बॉडी न्यूड नहीं मिली थी। ...
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की आखिरी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दिशा अपने दोस्तों और मंगेतर के साथ जमकर पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये उनकी मौत से कुछ समय पहले की वीडियो है। ...
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद से उन्हें लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्नब गोस्वामी की तारीफ़ करते हुए लिखा - आप हमारे हीरो हैं। ...