सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड केस की जांच मुंबई और पटना पुलिस कर रही है। हालांकि, ये हाई-प्रोफाइल केस सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी पहुंच चुका है। दरअसल, कोर्ट ने की जांच मुंबई पुलिस से लेकर केन्द्रीय जांच ब्यूर ...
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बिहार पुलिस से रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। ...
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया है। ...
रिया ने पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की मांग की है। लेकिन इसी बीच सुशांत के परिवार में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है कि रिया जो केस को ट्रांसफर करना चाहती हैं, ऐसा ना हो ...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पारिवारिक वकील विकास सिंह का कहना है कि मुंबई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता से जुड़े लोगों से पूछताछ नहीं की। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई पुलिस से कोई रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की मदद कर रहा है। ...
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ...