लाइव न्यूज़ :

लिएंडर पेस ने अपने रिटायरमेंट प्लान का किया खुलासा, बताया- संन्यास के बाद क्या करेंगे काम

By भाषा | Updated: February 7, 2020 19:15 IST

लिएंडर पेस चाहते हैं कि वह राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और अंडर-19 तथा भारत ए क्रिकेट टीम के मेंटोर राहुल द्रविड़ की तरह चैम्पियनों को तैयार करें।

Open in App
ठळक मुद्दे पेस पहले ही 2020 सत्र के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।पेस का सपना इस खेल के चैंपियनों को तैयार करना है।

दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि पेशेवर टेनिस को अलविदा कहने के बाद उनका सपना राहुल द्रविड़ और पुलेला गोपीचंद से प्रेरणा लेकर इस खेल के चैंपियनों को तैयार करना है। पेस पहले ही 2020 सत्र के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।

वह चाहते हैं कि वह राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और अंडर-19 तथा भारत ए क्रिकेट टीम के मेंटोर राहुल द्रविड़ की तरह चैम्पियनों को तैयार करें। गोपीचंद की देखरेख में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने भारत को दो ओलंपिक पदक दिलाए जबकि पूर्व क्रिकेट कप्तान द्रविड़ ने अंडर-19 और भारत ए टीमों को तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

पेस ने यहां टाटा ओपन महाराष्ट्र के इतर कहा, ‘‘अगर हम भारत के पूर्व खिलाड़ियों को देखें, जिनका मैं काफी सम्मान करता हूं तो वह राहुल द्रविड और पुलेला गोपीचंद होंगे जिन्होंने युवा पीढ़ी को शीर्ष स्तर के खेल के लिए तैयार किया है।’’

इस अनुभवी टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि टेनिस में भी दूसरे खेलों की तरह युवाओं को आकर्षित करने के लिए बदलाव लाने होंगे। पेस ने कहा, ‘‘हमें टेनिस में कुछ नयापन लाना होगा क्योंकि भारत में खेलों में बहुत बड़ी संभावना है, खासकर लीग खेलों को लेकर। टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेल देश में बढ़ रहे हैं।’’

आठ ग्रैंडस्लैम के विजेता पेस टाटा ओपन महाराष्ट्र में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाकर उतरे थे लेकिन पहले दौर में ही गुरुवार को उन्हें रामकुमार रामनाथन और पूरव राजा की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। पेस ने कहा, ‘‘पहली सर्विस में 85 प्रतिशत जीत के साथ उन्होंने कमाल का खेल दिखाया। उनकी जोड़ी का खेल अविश्वसनीय था। वे शानदार लय में थे जो भी कर रहे थे सही हो रहा था। ’’

टॅग्स :लीएंडर पेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतकौन थे वेस पेस, ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक विजेता

अन्य खेललिएंडर पेस और अमृतराज टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष बने, पेस ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान

भारतबीजेपी से गोवा की सत्ता ‘छीनने’ में जुटे कांग्रेस और टीएमसी

भारतदिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस सहित नफीसा अली TMC में शामिल, गोवा विधानसभा चुनाव पर पार्टी की नजर

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!