लाइव न्यूज़ :

सानिया-शोएब के बच्चे को मिलेगी किस देश की नागरिकता, जानिए क्या कहते हैं नियम ?

By सुमित राय | Updated: October 30, 2018 11:47 IST

सानिया की प्रेग्नेंसी के बाद से ही यह चर्चा होने लगी थी कि बच्चे की नागरिकता क्या होगी और उसके जन्म के बाद यह चर्चा काफी बढ़ गई है।

Open in App

भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने शादी के 8 साल बाद बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति शोएब मलिक ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने बताया कि सानिया और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा ने अप्रैल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया की प्रेग्नेंसी के बाद से ही यह चर्चा होने लगी थी कि बच्चे की नागरिकता क्या होगी और उसके जन्म के बाद यह चर्चा काफी बढ़ गई है।

सानिया मिर्जा ने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे को जन्म दिया और नियम के हिसाब से उनके बच्चे को भारत की नागरिकता मिल सकती है। सानिया प्रेग्नेंसी के कुछ दिन बाद से ही हैदराबाद में अपने मायके में रह रही थीं और बच्चे के जन्म की प्लानिंग पहले से ही हैदराबाद में की थी। इससे लगता है कि उन्होंने बच्चे को भारत की नागरिकता दिलाने के लिए ही ऐसा किया होगा।

भारत सरकार के नागरिकता के प्रावधान के अनुसार अगर कोई बच्चा भारत में पैदा होता है और उसके मां-पिता में एक भारतीय नागरिक हैं, तो पेरेंट्स के चाहने पर वो भारतीय नागरिकता का हकदार होगा। अब बच्चे का जन्म भारत में हुआ है और सानिया मिर्जा भारत की नागरिक हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी के बाद से ही पाकिस्तान की नागरिकता नहीं ली थी।

हालांकि शादी के बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने दुबई में घर खरीदा था। वो लोग जब खेल नहीं रहे होते हैं तो ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं। ऐसे में सानिया और शोएब बच्चे को यूएई की नागरिकता भी दिला सकते हैं। शोएब मलिक ने कुछ दिन पहले इंटरव्यू में कहा था कि उनका बच्चा भारत और पाकिस्तान के अलावा किसी अन्य देश का नागरिक होगा।

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ाशोएब मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अजीब ही है और क्या है उसमें..', पहली बार मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा से रिश्तों की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

क्रिकेट"ये बहुत अजीब है और जानबूझकर...": सानिया मिर्जा संग शादी की अफवाहों पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

अन्य खेलसानिया मिर्जा पति शोएब से तलाक लेने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखीं, दुबई में नजर आईं भारतीय टेनिस स्टॉर

क्रिकेटSania Mirza-Shoaib Malik: शोएब मलिक-सना जावेद की शादी की घोषणा के बाद सानिया ने शेयर की पहली तस्वीर, मिर्जा को पाकिस्तान में मिल रहा जोरदार समर्थन, प्रशंसकों ने की तारीफ

विश्वSania Mirza का शोएब से पहले ही हो गया था तलाक, सामने आया फैमिली का रिएक्शन

टेनिस अधिक खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO