लाइव न्यूज़ :

20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रोजर फेडरर तीन साल बाद करेंगे क्ले कोर्ट पर वापसी

By भाषा | Updated: May 3, 2019 11:19 IST

Roger Federer: स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर 2016 के बाद से पहली बार क्ले कोर्ट पर वापसी करने जा रहे हैं, 37 वर्षीय फेडरर आखिरी बार क्ले कोर्ट पर 2016 में रोम मास्टर्स में खेले थे

Open in App

पेरिस, तीन मई: पिछले तीन साल में पहली बार रोजर फेडरर अगले सप्ताह मैड्रिड में क्ले कोर्ट पर लौटेंगे और उन्होंने स्वीकार किया कि वह ‘नो मैंस लैंड’ में जाने जैसा महसूस कर रहे हैं।

37 बरस के फेडरर ने आखिरी बार 2016 में रोम मास्टर्स खेला था। उसके बाद लगातार हार्डकोर्ट और ग्रासकोर्ट पर खेल रहे हैं। अपने कैरियर के आखिरी पड़ाव में पहुंचे फेडरर अब उस कोर्ट पर खुद को चुनौती देना चाहते हैं जो उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल की बादशाहत का साक्षी रहा है।

उन्होंने कहा, 'मैं काफी रोमांचित हूं। यह अच्छी चुनौती है। मुझे लग रहा है कि नो मैंस लैंड में जा रहा हूं। मुझे नये सिरे से शुरू करना होगा।

फेडरर का लंबे समय से सपना रोला गैरां रहा है, जहां उन्होंने 2009 में खिताब जीता था और उसके बाद 2006, 2007, 2008 और 2011 में यहां उपविजेता रहे थे और हर बार फाइनल में राफेल नडाल से हारे थे। 

लेकिन 11 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल की हाल के दिनो में बार्सिलोना और मोंटे कार्लो जैसे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में शिकस्त से फेडरर के लिए इस 'नो मैंस लैंड' कोर्ट पर अच्छा करने की उम्मीद जगी है।

टॅग्स :रोजर फेडररराफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!