लाइव न्यूज़ :

4 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एश्ले कूपर का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार

By भाषा | Updated: May 22, 2020 15:26 IST

टेनिस चैम्पियन एश्ले कूपर ने 1958 में अमेरिकी चैम्पियनशिप सहित ऑस्ट्रेलियाई और विम्बलडन में ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी अपने नाम की थी...

Open in App

चार बार के एकल ग्रैंडस्लैम टेनिस चैम्पियन एश्ले कूपर का निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 83 वर्ष के थे। टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व नंबर एक रैंकिंग के खिलाड़ी और लंबे समय तक प्रशासक रहे कूपर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

एश्ले कूपर ने 1958 में अमेरिकी चैम्पियनशिप सहित ऑस्ट्रेलियाई और विम्बलडन में ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी अपने नाम की थी। कूपर की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम ने 1957 में अमेरिका पर जीत से अपना खिताब बरकरार रखा था और 1959 में पीठ की चोट के कारण उनका पेशेवर करियर खत्म हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रॉड लीवर ने सोशल मीडिया पर कूपर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘वह शानदार चैम्पियन थे, कोर्ट के अंदर भी और बाहर भी। उनका बैकहैंड कितना शानदार था। उनकी कितनी सारी यादें हैं।’’

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!