Danish Zehen Death: जानिए कौन थे MTV शो Ace of Space कंटेस्टेंट दानिश जेहन, हमेशा रहे सुर्खियों में
By मेघना वर्मा | Published: December 21, 2018 10:39 AM2018-12-21T10:39:15+5:302018-12-21T10:39:15+5:30
Youtuber and MTV Show Ace of Space Fame Danish Zehen Death:दानिश अपने टिक टॉक वीडियोज और रेग्यूलर इंस्टा वीडियोज की वजह से भी काफी चर्चा में रहते थे।
लंबे ब्लॉन्ड हेयर, शार्प फीचर्स और परफेक्ट बॉडी के साथ सोशल मीडिया का न्यू संसेशन दानिश जेहन आज सुबह दुनिया को अलविदा कह गया। एक शादी अटेंड करके लौट रहे दानिश की कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। MTV शो Ace of Space कंटेस्टेंट दानिश जेहन मात्र 21 साल के थे। मगर उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं थी।
वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के साथ ही दानिश ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। यू-ट्यूब के फेमस ब्लॉगर सिर्फ फैंन्स ही नहीं बल्कि शो के होस्ट विकास गुप्ता के भी दिल के बेहद करीब थे तभी तो उनकी ये दर्दनाक मौत की सूचना के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी कर दिया।
दानिश सोशल मीडिया पर इस कदर छाए थे कि उनकी दीवानगी लोगों में देखते ही बनती थी। इंस्टा पर 891 हजार से भी ज्यादा और यू-ट्यूब पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो गए थे। चाहने वालों की संख्या इस कदर थी कि उनकी मौत की जानकारी सुनने के बाद से ही लोग लगातार इस घटना पर शोक जता रहे हैं। अगर आप अभी भी नहीं जानते कि दानिश जेहन कौन थे तो यहां पढ़िए दानिश की जिंदगी से जुड़ी सात बातें।
जानिए कौन थे दानिश
1. 21 साल के दानिश जेहन रहते तो मुंबई में थे मगर उनका घर महाराष्ट्र के कुरला में था। वहीं उनका जन्म भी हुआ था।
2. दानिश की स्कूलिंग केन्द्रीय विद्या परिषद, इंग्लिश हाई स्कूल कुरला से ही हुई थी।
3. दानिश अपने टिक टॉक वीडियोज और रेग्यूलर इंस्टा वीडियोज की वजह से भी काफी चर्चा में रहते थे।
4. Ace of Space में उन्हें पहली बार किसी टीवी के रिएलिटी शो में आने का मौका मिला था।
5. दानिश को उनके फैंस Fambruh बुलाते थे मगर दानिश खुद को #coolestbadboi बुलाया करते थे।
दुख की बात है कि अब फैंस के पसंदीदा दानिश अब लोगों के बीच नहीं है मगर छोटी सी उम्र में ही उन्होंने कई दिलों में घर कर बैठे।