सुपर डांसर चैप्टर 2 का विनर बना असम का बिशाल शर्मा, पिता बेचा करते हैं दूध

By पल्लवी कुमारी | Published: March 25, 2018 03:43 AM2018-03-25T03:43:48+5:302018-03-25T03:43:48+5:30

सोनी टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 का शनिवार को फिनाले शो प्रसारित हुआ।

Sony tv reality show super dancer chapter 2 winner of Bishal Sharma | सुपर डांसर चैप्टर 2 का विनर बना असम का बिशाल शर्मा, पिता बेचा करते हैं दूध

सुपर डांसर चैप्टर 2 का विनर बना असम का बिशाल शर्मा, पिता बेचा करते हैं दूध

मुंबई, 25 मार्च;  सोनी टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 का शनिवार को फिनाले शो प्रसारित हुआ। इस शो के फाइनल राउंड में चार कंटेस्टेंट पहुंचे।  रितिक दिवाकर, वैष्णवी प्रजापति, आकाश थापा और बिशाल शर्मा। तीनों को पछाड़ कर बिशाल शर्मा ने शो के विजेता बने। बिशाल लाइववायर परफॉर्मर हैं। इस शो के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु हैं। 


ब‍िशाल को 15 लाख रुपए प्राइज मनी और एक चमचमती ट्रॉफी भी मिली। वहीं बिशाल के मेंटर के पांच लाख का चेक दिया गया। वहीं बिशाल को पीसी ज्वैलर्स की तरफ से एक डायमंड सेट और उनकी मां को भी एक डायमंड सेट दिया गया। जनता ने 3 लाख 40 हजार वोट्स के बाद इस शो के विनर का चुनाव किया। बिशाल असल के छोटे से गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता दूध का बेचते हैं। फिनाले शो में बतौर गेस्ट वरुण धवन शामिल हुए। फिनाले में चारों  कंटेस्टेंट ने एक साथ परफॉर्म किया। वैष्णवी, आकाश, विशाल, और रितिक ने कई गानों पर डांस किया।
फिनाले में शो की जज गीता कपूर ने भी परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर अदाकाराओं को ट्रिब्यूट दिया। वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी टाइगर जिंदा है  के गाने  स्वैग से स्वागत पर परफॉर्म किया। 
वरुण धवन ने यहां एक फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट रितिक दिवाकर के पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया। उन्होंने कहा कि वह  रितिक दिवाकर की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएंगे। रुण की इन बातों को सुनकर रितिक के पिता स्टेज पर काफी भावुक हो गए। उन्होंने वरुण धवन को शुक्रिया अदा किया।

Web Title: Sony tv reality show super dancer chapter 2 winner of Bishal Sharma

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे