फेमस टीवी एक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने की लगाई न्याय की मांग गुहार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 31, 2019 11:16 AM2019-01-31T11:16:01+5:302019-01-31T11:16:01+5:30
टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने मुंबई में खुदकुशी कर ली है। ये घटना बुधवार (30 जनवरी) की सुबह की है। पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है
टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने मुंबई में खुदकुशी कर ली है। ये घटना बुधवार (30 जनवरी) की सुबह की है। पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की जांच जारी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राहुल की उम्र 28 साल थी. एक्टर ने अपने ओशिवारा स्थित घर में फांसी लगाकर जान दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल दीक्षित ने अहले सुबह लोखंडवाला स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। उनके परिवार के सदस्यों ने पाया कि बिछावन की चादर से उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि कोई स्युसाइड नोट नहीं मिला है और घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ओशिवारा थाने में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है। राहुल के पिता महेश दीक्षित ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखा, ‘‘इस दुनिया को क्यूं छोड़कर चला गया राहुल।’’
साथ ही एक पोस्ट में लिखा- इस दुनिया को क्यों छोड़ कर चला गया, राहुल. एक्टर के पिता फेसबुक पर बेटे के निधन से जुड़े कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं. उन्होंने रूपाली कश्यप नाम की महिला को बेटे के सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा- ''बेटे तेरे साथ क्या हुआ। तू आत्महत्या नहीं कर सकता, तू हमे जीते मार गया, रुपाली कश्यप ने तेरे को मार डाला, हमे न्याय मिले। राहुल के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया है, साथ ही कहा कि ये मर्डर है।