जल्द वापिस आ रहा है आपका पसंदीदा टीवी शो 'संजीवनी', मोहनीश बहल के साथ इस सीजन नजर आएंगे ये सितारे

By मेघना वर्मा | Published: July 1, 2019 05:55 PM2019-07-01T17:55:49+5:302019-07-01T17:55:49+5:30

सोशल मीडिया पर स्टार प्लस के इस ट्वीट के बाद फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं। किसी ने एक्ट्रेस सुरभी चन्द्रा के लिए खुशी जाहिर की तो किसी ने लिखा कि अब इन नए सीजन के लिए इंतजार नहीं हो रहा है।

sanjeevani show is back on star plus | जल्द वापिस आ रहा है आपका पसंदीदा टीवी शो 'संजीवनी', मोहनीश बहल के साथ इस सीजन नजर आएंगे ये सितारे

जल्द वापिस आ रहा है आपका पसंदीदा टीवी शो 'संजीवनी', मोहनीश बहल के साथ इस सीजन नजर आएंगे ये सितारे

देश भर में आज  वर्ल्ड डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। वहीं स्टार प्लस ने डॉक्टर्स डे के मौके पर अपने दर्शकों को नई सौगात दी है। दरअसल टीवी के सबसे पॉपलुर शो संजीवनी जल्द शुरु होने जा रहा है। शो के निर्माता ने नए शो के साथ एक अनोखे अंदाज में डॉक्टरों को थैंक्स बोला है और अपने ऑडियंस के लिए ये खुशखबरी दी है। 

शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने संजीवनी के दूसरी बार शुरु होने के को कंफर्म किया है। इस नए शो में पुराने शो के कास्ट और नए कास्ट का दोनों का जलवा दिखेगा। हलांकि फिल्म को कब से और कितने बजे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मगर ये तय है कि संजीवनी दूसरी बार टीवी पर दिखाया जाएगा। 

मुख्य भूमिका में होंगे ये कलाकार

संजीवनी शो में मुख्य रूप से मोहनीश बहल, गुरदीप कोहली, सुरभि चंदना, सयंतनी घोष और नमित खन्ना दिखाई देंगे। इनके अलावा किसी भी कास्ट को अभी रिवील नहीं किया गया है। वहीं इस खबर से संजीवनी के फैंस में अलग सी खुशी है। 



 



 



 



 

सोशल मीडिया पर स्टार प्लस के इस ट्वीट के बाद फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं। किसी ने एक्ट्रेस सुरभी चन्द्रा के लिए खुशी जाहिर की तो किसी ने लिखा कि अब इन नए सीजन के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। डॉक्टर ईशानी के कैरेक्टर को लेकर लोग काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।   

Web Title: sanjeevani show is back on star plus

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे