'दुर्भाग्य से पवित्र रिश्ता के बाद ऐसी कोई कहानी...', 8 साल से कोई डेली सोप नहीं करने को लेकर अभिनेता रित्विक धनजानी

By अनिल शर्मा | Published: August 4, 2021 09:54 AM2021-08-04T09:54:23+5:302021-08-04T10:18:08+5:30

रित्विक ने कहा कि  हो सकता है कि वे कहानियाँ मेरे लिए न बनी हों। मैं वास्तव में उन शो को करना चाहता था और अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा किसी भी कारण से नहीं हो सका।

Ritvik Dhanjani for not doing any daily soap for 8 years Unfortunately no such story after Pavitra Rishta offer | 'दुर्भाग्य से पवित्र रिश्ता के बाद ऐसी कोई कहानी...', 8 साल से कोई डेली सोप नहीं करने को लेकर अभिनेता रित्विक धनजानी

'दुर्भाग्य से पवित्र रिश्ता के बाद ऐसी कोई कहानी...', 8 साल से कोई डेली सोप नहीं करने को लेकर अभिनेता रित्विक धनजानी

Highlightsरित्विक ने पिछले 8 साल से किसी धारावाहिक में काम ना करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।कुछ डेली सोप की कहानी उन्हें पसंद आई लेकिन किसी कारण वे इसका हिस्सा नहीं बन सकेअपने नए वेब शो कार्टेल को लेकर रित्विक ने कहा कि उन्हें वास्तव में स्क्रिप्ट पसंद आई

पवित्र रिश्ता टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है। सुशांत सिंह राजपूत इसी टीवी शो के बाद बड़े पर्दे पर आए और यहां छा गए। सुशांत के अलावा इसके कई और कलाकार फिल्मों का हिस्सा बने। अंकिता लोखंडे कंगना की फिल्म मणिकर्णिका में नजर आईं तो वहीं रित्विक धनजानी एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में देखे गए। अब रित्विक ने इस बात का दुख जताया है कि उन्होंने 8 सालों से कोई डेली सोप नहीं किया।

रित्विक ने पिछले 8 साल से किसी धारावाहिक में काम ना करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से (पवित्र रिश्ता के बाद) ऐसी कोई कहानी...ऑफर नहीं हुई जिसे देखकर लगा हो...यह तो करनी चाहिए। रित्विक ने कहा, 8 साल से...डेली सोप नहीं किया। कुछ कहानियां थीं जो सच में करना चाहता था लेकिन...हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता।

वेब सीरीज कार्टेल में नजर आने वाले हैं रित्विक

रित्विक ने आगे कहा कि  हो सकता है कि वे कहानियाँ मेरे लिए न बनी हों। मैं वास्तव में उन शो को करना चाहता था और अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा किसी भी कारण से नहीं हो सका। अपने नए वेब शो कार्टेल को लेकर रित्विक ने कहा कि उन्हें वास्तव में स्क्रिप्ट पसंद आई और इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि कार्टेल का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस वेब सीरीज में सुप्रिया पाठक भी नजर आएंगी।

रित्विक डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ के विनर रह चुके हैं

बता दें, सीरियल ‘पावित्र रिश्ता’ में ‘अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर’ की भूमिका निभाई थी। इसे ऋत्विक का सबसे लोकप्रिय किरदार भी माना जाता है। रित्विक धनजानी ने कई रियलिटी शोज जैसे नच बलिए, डेयर 2 डांस और वी डिस्ट्रेक्शन में कंटेस्टेंट के रूप में भाग भी लिया है। उन्होंने अपने साथी ‘आशा नेगी’ के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ को जीता था।

Web Title: Ritvik Dhanjani for not doing any daily soap for 8 years Unfortunately no such story after Pavitra Rishta offer

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे