कम नहीं हुआ है अभी रेखा का चार्म, 1 मिनट के प्रोमो के लिए चैनल ने दी इतनी भारी रकम; जान उड़ जाएंगे होश

By अनिल शर्मा | Published: August 6, 2021 04:37 PM2021-08-06T16:37:06+5:302021-08-06T16:53:30+5:30

चैनल द्वारा जारी प्रोमो सिर्फ एक मिनट का है। और इसके लिए रेखा को चैनल ने लगभग 5-7 करोड़ की बड़ी राशि दी है। हां, चैनल ने रेखा की मौजूदगी से दर्शको और उनके फैंस के बीच जादू बिखेरने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च किया है।

Rekha charm has not diminished star plus channel paid 5 to 7 crore for a minute promo | कम नहीं हुआ है अभी रेखा का चार्म, 1 मिनट के प्रोमो के लिए चैनल ने दी इतनी भारी रकम; जान उड़ जाएंगे होश

कम नहीं हुआ है अभी रेखा का चार्म, 1 मिनट के प्रोमो के लिए चैनल ने दी इतनी भारी रकम; जान उड़ जाएंगे होश

Highlights'गुम है किसी के प्यार में' शो का एक मिनट का प्रोमो जारी हुआ हैइसके लिए रेखा को चैनल ने लगभग 5-7 करोड़ की बड़ी राशि दी हैरेखा इसके किरदारों की कहानी अपने ही अंदाज में बयां करती नजर आ रही हैं

वेटरन ऐक्ट्रेस रेखा आज भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इससे उनके चार्म में थोड़ी भी कमी नहीं आई है। अगर ऐसा होता तो महज एक मिनट के प्रोमो के लिए कोई इतनी बड़ी रकम नहीं देता। आपको विश्वास नहीं होगा कि स्टार प्लस के शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' के एक मिनट के प्रोमो वीडियो की शूटिंग के लिए रेखा को इतनी बड़ी रकम मिली है।

रेखा फिल्मों से भले ही दूर हैं फिर भी टीवी रिएलिटी शोज पर अक्सर वह बतौर खास मेहमान दिख जाती हैं। वह अपने कालातीत आकर्षण और चिर-परिचित सुंदरता के कारण सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं। इस बीच वह स्टार प्लस के प्रोमो वीडियो 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आ रही हैं जिसमें  विराट उर्फ ​​​​नील भट्ट, पत्रलेखा उर्फ ​​​​ऐश्वर्य शर्मा और साई उर्फ ​​​​आयशा जोशी के जीवन को अपने ही अंदाज में बयां करती दिख रही हैं।  प्रोमो में रेखा अपनी कांजीवरम साड़ियों और ट्रेडमार्क झुमके और मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं

रेखा को चैनल ने लगभग 5-7 करोड़ की बड़ी राशि दी है

चैनल द्वारा जारी प्रोमो सिर्फ एक मिनट का है। और इसके लिए रेखा को चैनल ने लगभग 5-7 करोड़ की बड़ी राशि दी है। हां, चैनल ने रेखा की मौजूदगी से दर्शको और उनके फैंस के बीच जादू बिखेरने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च किया है। जब से रेखा ने इस शो को पेश करने के लिए छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, प्रशंसक उन्हें फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Web Title: Rekha charm has not diminished star plus channel paid 5 to 7 crore for a minute promo

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे