आदित्य नारायण ने शेयर की बेटी की पहली झलक, क्यूट कैप्शन संग कही ये बात
By मनाली रस्तोगी | Published: May 23, 2022 01:17 PM2022-05-23T13:17:20+5:302022-05-23T13:19:47+5:30
सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जन्म के तीन महीने बाद उसका चेहरा फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "कल ये तीन महीने की पूरी हो जाएगी। मिलिए हमारी प्यारी परी त्विषा से।"
मुंबई: सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इस साल 24 फरवरी को प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। बेटी के आगमन के बाद से ये स्टार कपल पेरेंटहुड का आनंद ले रहा है। इस बीच आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के जन्म के तीन महीने बाद उसका चेहरा फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "कल ये तीन महीने की पूरी हो जाएगी। मिलिए हमारी प्यारी परी त्विषा से।"
फैंस को आदित्य का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि आदित्य ने कुछ समय पहले फैंस को बेटी के नाम का मतलब भी बताया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी त्विषा नारायण झा (Tvisha Narayan Jha) का मतलब रोशनी और सूरज की किरणें है। सिंगर ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके पिता के नाम का मतलब उगता हुआ सूरज है। वहीं, उनके नाम का मतलब सूरज है। ऐसे में बेटी के नाम का मतलब सूरज की किरणें है। आदित्य ने ये भी बताया कि बेटी के नाम में उनकी पत्नी व एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल का नाम भी मौजूद है।
गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी को बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "श्वेता और मैं यह खुशखबरी साझा करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि भगवान के आशीर्वाद से 24 फरवरी को हमारे यहां एक खूबसूरत बेटी का जन्म हुआ है।" आदित्य और श्वेता दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इसी साल जनवरी में श्वेता के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।