भाबी जी घर पर हैं की अनिता भाभी बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By मेघना वर्मा | Published: November 14, 2018 12:05 PM2018-11-14T12:05:41+5:302018-11-14T12:05:41+5:30

Saumya Tandon Announces her Pregnancy on Social Media: सौम्या टंडन ने करीना कपूर और शाहीद कपूर की सुपर हिट फिल्म जब वी मेट में करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था।

actress saumya tandon announces her pregnancy on social media | भाबी जी घर पर हैं की अनिता भाभी बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

भाबी जी घर पर हैं की अनिता भाभी बनने वाली हैं मां, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टीवी चैनल के सबसे पसंदीदा शो भाबी जी घर पर हैं कि फेम अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन प्रेगनेंट हैं। 34 वर्षीय एक्ट्रेस सौम्या ने ये जानकारी खुद अपने सोशल हैंडल के माध्यम से लोगों तक पहुंचायी है। अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और इस बात को सबके साथ शेयर किया। 

बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने अपनी फोटो शेयर की जिसपर लिखा "आज एक जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं। कुछ दिन से मुझे लगता है मैं सुपरहीरो बन गई हूं। आशीर्वाद और ईश्वरीयता से भरा हुआ है। बेहद उत्साहित हूं, जैसे किसी उड़ान पर हूं। बड़ी खबर- मैं प्रेग्नेंट हूं और इस वक्त के हर पल में जीने की कोशिश कर रहा हूं! बस आपकी शुभकामनाएं चाहिए।" 

आपको बता दें सौम्या ने 2016 में अपने ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी कर ली थी। दोनों ने एक-दूसरे की 10 साल तक डेट किया इसके बाद शादी कर ली। सौम्या ने कई सीरियल्स के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है मगर उनकी पहचान अनिता भाभी के रूप में ज्यादा की जाती है। 

जब वी मेट में बनीं थीं करीना की बहन

सौम्या ने करीना कपूर और शाहीद कपूर की सुपर हिट फिल्म जब वी मेट में करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनअप रह चुकी सौम्या का ये रोल लोगों को खासा पसंद भी आया था। 

सौम्या का सरफिरा फैन

सौम्या की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। एक वाकिया याद करते हुए सौम्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनका एक सिरफिर फैन भोपाल यानी उनके होम टाउन से मुंबई उनसे मिलने पहुंचा। जब सौम्या के घर पर उसकी मुलाकात सौम्या से नहीं हुई तो वह उनके पति और गार्ड को धमकी देता रहा। 

देर रात जब सौम्या को उस बात का पता चला तो अपने पति के साथ वो अपने फैन के लिए खाना लेकर गई और उनसे रिक्वेस्ट की कि वो वापिस भोपाल चले जाए। 

Web Title: actress saumya tandon announces her pregnancy on social media

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे