लाइव न्यूज़ :

Zaap ने भारत में लॉन्च किया Aqua Xtreme वायरलेस इयरफोन्स, इन खूबियों से हैं लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 29, 2019 12:09 IST

Aqua Extreme में सीएसआर चिपसेट और एप्ट-एक्स टेक के साथ-साथ सीवीसी 6.0 नॉइज केंसीलेशन टेक्नोलॉजी भी दिया गया है। इससे यह हेडफोन परफेक्ट साउंड डिलिवरी सुनिश्चित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्वा एक्स्ट्रीम इनबिल्ट 90एमएएच रीचार्जेबल लिथियम-इयोन बैटरी से लैस हैयह एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 9 घंटे का प्लेटाइम और 250 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देता है

टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट कम्पनी Zaap ने अपना पहला ब्लूटूथ हेडफोन Aqua Extreme को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की। एक्वा एक्स्ट्रीम अत्याधुनिक आईपी-एक्स7 रेटिंग और नैनो-एक्स कोटिंग के साथ आता है, जो इसे पुराने आईपी-एक्स4 हेडफोन्स की तुलना में सुपीरियर प्रोटेक्शन देता है। नई टेक्नोलॉजी के कारण यह हेडफोन इंटेनसिव वर्कआउट और दूसरी एक्टिविटी के लिए काफी यूजफुल बन जाता है। इसकी कीमत 2949 रुपये है।

Aqua Extreme में सीएसआर चिपसेट और एप्ट-एक्स टेक के साथ-साथ सीवीसी 6.0 नॉइज केंसीलेशन टेक्नोलॉजी भी दिया गया है। इससे यह हेडफोन परफेक्ट साउंड डिलिवरी सुनिश्चित करता है।

एक्वा एक्स्ट्रीम इनबिल्ट 90एमएएच रीचार्जेबल लिथियम-इयोन बैटरी से लैस है और यह एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 9 घंटे का प्लेटाइम और 250 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देता है। यह हेडफोन इनबिल्ट हाई क्वालिटी माइक्रोफोन से भी लैस है, जिसकी मदद से हैंड्स-फ्री कालिंग की जा सकती है।

ZAAP Aqua Xtreme

इसे खासतौर पर स्क्रैचप्रूफ बनाया गया है और इसके डिजाइन का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बिना किसी परेशानी के लम्बे समय तक आपको म्यूजिक सुनने की आजादी दे सकता है। एक्वा एक्स्ट्रीम में ब्लूटूथ 4.1 वर्जन लगा है और यह मल्टी डिवाइस कनेक्टीविटी को भी सपोर्ट करता है। Aqua Extreme हेडफोन के साथ कई डिवाइज को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। यह अत्याधुनिक हेडफोन वन टच मल्टी-फंक्शनल बटन (एमएफबी) से युक्त है और इस कारण आप एक ही बटन से इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं, काल रिसीव कर सकते हैं, काल बंद कर सकते हैं।

एक्वा एक्स्ट्रीम नॉइज केंसीलेशन फीचर से लैस है और पानी के छीटों से भी सुरक्षित है। एक्वा एक्स्ट्रीम के साथ आपको एक अतिरिक्त इअर कुशन फ्री मिलता है।जैप एक्वा एक्स्ट्रीम देश के सभी प्रमुख ई-कामर्स प्लेटफार्म्स जैसे अमेजन, स्नैपडील, जैस टेक डॉट कॉम और सभी रीटेल स्टोर्स पर 2,949 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

टॅग्स :ईयरफोन्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्यक्या है रेयर सेंसरिनुरल नर्व हियरिंग लॉस? इस बीमारी की चपेट में आईं अलका याग्निक, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में

भारतमोबाइल पर बात कर रहा था युवक, तभी कान में फट गया ईयरफोन; जानिए फिर क्या हुआ

टेकमेनियाXiaomi MI True वायरलेस इयरफोन 2 की कीमत 500 रु घटी, जानें क्या है नई कीमत

टेकमेनियानहीं खरीदना चाहते हैं चाइनीज प्रॉडक्ट, तो इन इंडियन कंपनियों के ईयरफोन हैं बेस्ट, तस्वीरों में देखें शानदार डिजाइन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की