लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की आज है सेल, यहां से खरीदने पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट और कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 18, 2018 11:01 IST

कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। शाओमी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro की आज एक बार फिर से बिक्री की जाएगी। बता दें कि इस स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे सिर्फ Flipkart से ही खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, फोन को शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com से भी खरीदा जा सकता है।

बता दें कि, फ्लिपकार्ट से खरीदने पर यूजर्स को कुछ ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा। यह कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर फ्लिपकार्ट दे रहा ऑफर

Xiaomi के Redmi Note 5 Pro को अगर आप फ्लिपकार्ट से पहली बार खरीद रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट आपको डिस्काउंट ऑफर देगा। बता दें कि Flipkart से जो लोग पहली बार मोबाइल खरीदेंगे उन्हें अगली खरीदारी पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट फ्लिपकार्ट के फैशन सेक्शन में से कुछ भी खरीदने पर मिलेगा।

इसके अलावा, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने पर यूजर को अतिरिक्त 5 प्रतिशत (अधिकतम 200 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Redmi note 5 pro के 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को जल्दी खरीदने का यह है तरीका

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को आज दोपहर 12 बजे की सेल में खरीदने के लिए www.flipkart.com पर जाना होगा। वेबसाइट पर सेल शुरू होने से पहले ही अपना यूजर आईडी लॉगिन कर लें। फ्लिपकार्ट पर अपना एड्रेस, पिन कोड जैसी जानकारी पहले से ही भर के रख लें। सेल शुरू होते ही फोन को तुरंत Buy Now कर लें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स डालने के बाद फोन को ऑर्डर किया जा सकता है।

टॅग्स :शिओमीफ्लिपकार्टएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की