Xiaomi Redmi Note 5 Pro को आज फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: July 4, 2018 10:55 AM2018-07-04T10:55:46+5:302018-07-04T10:55:46+5:30

Redmi Note 5 Pro को खरीदने पर यूजर्स को नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी। ऐक्सिस बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करने पर इस पर 10% का ऑफ भी मिलेगा। इसके अलावा, Reliance Jio की ओर से इस फोन पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro Flash Sale Today at 12PM On Flipkart And Mi.Com | Xiaomi Redmi Note 5 Pro को आज फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को आज फ्लैश सेल में खरीदने का मौका, मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक

Highlightsदमदार स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro आज फ्लैश सेल में होगा उपलब्धसेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगीMi की ऑफिशल साइट पर आप इसे कैश ऑन डिलिवरी पर भी खरीद सकते हैं

नई दिल्ली, 4 जुलाई: चीनी कंपनी शाओमी अपने दमदार स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro को 4 जुलाई (बुधवार) को फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा। यह सेल Flipkart और Mi.Com दोनों वेवसाइट पर आयोजित की जाएगी जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में यूजर्स रेडमी नोट 5 प्रो के सभी वेरिएंट को खरीद सकेंगे। 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत और ऑफर

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज गोल्ड रंग वेरिएंट में बिकेगा। ध्यान दें, फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लिए कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन नहीं है लेकिन Mi की ऑफिशल साइट पर आप इसे कैश ऑन डिलिवरी पर भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Asus Zenfone 5 कल भारत में होगा पेश, लॉन्च से पहले ही कीमत हुई लीक

Xiaomi Redmi Note 5 Pro flash sale today at 12 PM on Flipkart, offering cashback offer | शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की आज है सेल, मिल रहा 2200 रुपये का कैशबैक ऑफर

Redmi Note 5 Pro को खरीदने पर यूजर्स को नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी। ऐक्सिस बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करने पर इस पर 10% का ऑफ भी मिलेगा। इसके अलावा, Reliance Jio की ओर से इस फोन पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 3 कैमरों के बाद जल्द आ रहा है 9 लेंसों वाला अनोखा कैमरा स्मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के फीचर्स

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।

Web Title: Xiaomi Redmi Note 5 Pro Flash Sale Today at 12PM On Flipkart And Mi.Com

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे