लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के Redmi Note 5 Pro और Mi Tv 4 की आज फ्लैश सेल, मिल रहा कैशबैक ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 1, 2018 11:07 IST

Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Mi Tv, Mi Tv 4A मॉडल्स को आप Flipkart और कंपनी के आधिकारिक साइट Mi.Com से खरीद सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी नोट 5 प्रो को फरवरी में लॉन्च किया गया थामीडॉटकॉम पर फोन के साथ 2,200 रुपये जियो कैशबैक और 4.5 टीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा

नई दिल्ली, 1 अगस्त: अगर आप अभी तक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को खरीदने से चूक गए हैं तो आपके पास आज एक सुनहरा मौका है। बता दें Xiaomi अपने लोकप्रिय Redmi Note 5 Pro को हर हफ्ते दो बार फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। इसी के तहत रेडमी नोट 5 प्रो फोन बुधवार को फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। सेल में फोन के दोनों वेरिएंट 4 जीबी व 6 जीबी रैम को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेल 12 बजे से शुरू होगी। 

वहीं, रेडमी नोट 5 प्रो के अलावा, सेल में मी टीवी भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Mi Tv, Mi Tv 4A मॉडल्स को आप Flipkart और कंपनी के आधिकारिक साइट Mi.Com से खरीद सकते हैं।

बता दें कि Xiaomi के रेडमी नोट 5 प्रो को फरवरी में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी भी इस फोन की बाजार में जबरदस्त मांग है। यूजर की ओर से इसे काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। काउंटरपॉइन्ट की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में यह दूसरे नंबर पर रहा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Mi Tv और Mi Tv 4A की कीमत

रेडमी नोट 5 प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री 14,999 रुपये है। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। मीडॉटकॉम पर फोन के साथ 2,200 रुपये जियो कैशबैक और 4.5 टीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। मी टीवी की बात करें तो 55 इंच 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं 32 इंच व 43 इंच मी टीवी 4ए की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 22,999 रुपये है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर ऑफर्स 

रेडमी नोट 5 प्रो फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम, दोनों जगह से स्मार्टफोन खरीदने पर ऑफर्स मिलेंगे। आधिकारिक शाओमी वेबसाइट पर रेडमी नोट 5 प्रो को पुराने हैंडसेट के बदले खरीदने का मौका और 999 रुपये में एक साल के लिए डैमेज प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ग्राहकों को 3 महीने के लिए हंगामा म्यूज़िक का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। जियो ग्राहकों को 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक वाउचर्स MyJio ऐप में मिलेंगे। इसके अलावा 4.5 टीबी डेटा भी अतिरिक्त मिलेगा।  बात करें फ्लिपकार्ट की तो बायबैक गारंटी, डैमेज प्रोटेक्शन और ऐक्सटेंडेड वॉरंटी जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनस्मार्ट टीवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल