लाइव न्यूज़ :

Whatsapp गलती से हो गया है डिलीट तो इस तरह करें पुराने चैट को रिस्टोर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 14, 2018 13:07 IST

हम अपनी इस खबर में आपको बताएंगे कि व्हाट्सऐप के डिलीट हो जाने से गायब हुए मैसेज को कैसे रिस्टोर करें

Open in App

कई बार अनजाने में हमसे फोन से कई जरुरी ऐप डिलीट हो जाते हैं। अगर हम व्हाट्सऐप की बात करें तो ऐप के डिलीट होने से न सिर्फ उसमें मौजूद कॉन्टैक्ट बल्कि मैसेज भी डिलीट हो जाते हैं। ऐप के डिलीट हो जाने के बाद याद आता है कि आपने अपने कंटेंट का बैकअप ही नहीं लिया था। ऐसे में आपके जरूरी मैसेज डिलीट होने जाने से आपको परेशान होना पड़ता है। आपकी इस समस्या का हम सॉल्यूशन देंगे। हम अपनी इस खबर में आपको बताएंगे कि डिलीट हुए मैसेज को कैसे रिस्टोर करें..

दरअसल व्हॉट्सऐप को री-इंस्टॉल करने पर ऐप आपसे पूछता है Restore Your Message History, यानी कि व्हॉट्सऐप आपसे पूछता है कि क्या आप अपने पुराने चैट को रिस्टोर करना चाहते हैं? लेकिन इसमें कुछ शर्तें है। बता दें कि व्हॉट्सऐप आपके सिर्फ 7 दिनों तक की चैट हिस्ट्री को सेव करता है। ऐसे में अगर आप 7 दिन से ज्यादा की चैट हिस्ट्री पाना चाहते हैं तो आपको ये तरीका अपनाना होगा।

इन तरीकों की मदद से आप अपने मन चाहें दिन का चैट बैकअप कर सकते हैं

STEP 1: अपने फोन के SD कार्ड में व्हॉट्सऐप का बैकअप बना लें।

STEP 2: फोन में लगे SD कार्ड में व्हॉट्सऐप का बैकअप बनाने के बाद इसे मोबाइल से निकाल कर SD कार्ड रीडर में लगाएं।

STEP 3: SD कार्ड में आपको व्हॉट्सऐप के बनाए बैकअप में /sdcard/WhatsApp/Database पर जाना होगा, जहां आपको कई फाइल्स दिखेंगी।

STEP 4: यहां आपको msgstore.db.cryp फाइल सर्च करनी होगी।

STEP 5: msgstore.db.cryp फाइल मिलने के बाद इसे msgstore.db.cryptold नाम से रीनेम कर दें।

STEP 6: अब आपको डाटाबेस में तारीख या महीने के अधार पर अपनी उस फाइल को चुनना होगा, जिसका बैकअप आप बनाना चाहते हैं।

STEP 7: फाइल को सेलेक्ट करके इसे दोबारा msgstore.db.crypt नाम से रीनेम कर दें।

STEP 8: इस प्रक्रिया के बाद अपने माइक्रो एसडी कार्ड को वापस फोन में लगा दें।

STEP 9: व्हॉट्सएप को अनइंस्टॉल करके वापस इंस्टॉल करें।

इस प्रक्रिया के बाद आप 7 दिन या उससे पहले की भी चैट हिस्ट्री को रिकवर कर सकेंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की