लाइव न्यूज़ :

WhatsApp के जरिए जल्द कर सकेंगे मनी-ट्रांसफर, Facebook कर रहा है क्रिप्टोकरेंसी पर काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 2, 2019 17:46 IST

Facebook अपने व्हाट्सऐप के लिए गुप्त रूप से एक क्वाइन बनाने का काम कर रहा है। जिससे WhatsApp यूजर्स मैसेजिंग ऐप की मदद से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे भेज सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि फेसबुक WhatsApp के लिए क्रिप्टोकरेंसी क्वाइन लॉन्च करने के लिए कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से बातचीत कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook अपने व्हाट्सऐप के लिए गुप्त रूप से एक क्वाइन बनाने का काम कर रहा हैFacebook ने 50 इंजीनियर्स की नियुक्ति की हैWhatsApp यूजर्स मैसेजिंग ऐप की मदद से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे भेज सकेंगे

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक आने वाले दिनों नई क्रिप्टोकरेंसी लाने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी इस पर काम कर रही है। हालांकि यह क्रिप्टोकरेंसी व्हाट्सऐप के लिए होगा, ना कि फेसबुक के लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Facebook ने 50 इंजीनियर्स की नियुक्ति की है। फिलहाल फेसबुक की ओर से इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

WhatsApp से भेज सकेंगे स्तों और रिश्तेदारों को पैसे

खबर है कि Facebook अपने व्हाट्सऐप के लिए गुप्त रूप से एक क्वाइन बनाने का काम कर रहा है। जिससे WhatsApp यूजर्स मैसेजिंग ऐप की मदद से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे भेज सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि फेसबुक WhatsApp के लिए क्रिप्टोकरेंसी क्वाइन लॉन्च करने के लिए कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से बातचीत कर रहा है।

facebook-whatsapp

Facebook ही नहीं, टेलीग्राम और सिग्नल भी कर रहे हैं क्रिप्टोकरेंसी पर काम

वहीं, सिर्फ फेसबुक ही नहीं, बल्कि टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप भी क्रिप्टोकरेंसी पर काम कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक के अलावा ये कंपनियां अगले साल तक अपनी क्रिप्टोकरेंसी पेश करेंगी। टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए जल्द से जल्द डिजिटल क्वाइन लाने की तैयारी में हैं। Teligram के पूरी दुनिया में करीब 300 मिलियन यानी 30 करोड़ यूजर्स है। इसके अलावा सिग्नल के यूजर्स की संख्या भी काफी है। सिग्नल दक्षिण कोरिया, जापान जैसे देश में काफी इस्तेमाल किया जाता है।

Facebook is working on Own Cryptocurrency for WhatsApp

फेसबुक में ब्लॉकचेन आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए कर सकेंगे लॉगिन

गौरतलब है कि फेसबुक ने कुछ महीने पहले कहा था कि वह फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम को मर्ज करेगा और यदि ऐसा हुआ तो फेसबुक की डिजिटल करेंसी की पहुंच 2.7 बिलियन यानि 270 करोड़ यूजर्स तक होगी। वहीं एक रिपोर्ट में मार्क जुकरबर्ग के हवाले से कहा गया है कि यूजर्स फेसबुक में ब्लॉकचेन आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन कर सकेंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकक्रिप्टो करंसीमनीमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की