लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Tricks: एक ही स्मार्टफोन पर चलेगा दो-दो व्हाट्सऐप, ये है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 28, 2018 07:48 IST

WhatsApp Tricks: ड्यूल ऐप फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन में दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। हम आपको ऐसी तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे किसी भी फोन में एक से ज़्यादा Whatsapp चलाया जा सकेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: मौजूदा समय में बाजार में आने वाले सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। ड्यूल सिम स्लॉट की मदद से यूजर एक ही फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर एक स्मार्टफोन पर आप दो अलग-अलग नंबर से दो व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं चला सकते है।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp हमारी रोजमर्रा की जरुरत बन चुका है जिसके बिना कोई भी काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि कई स्मार्टफोन कंपनियां ऐसी है जिनके फोन पर ड्यूल ऐप या ड्यूल मोड का फीचर दिया होता है। इनमें शाओमी, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, हुआवे और ऑनर जैसी कंपनियां इसमें शामिल है। ड्यूल ऐप फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन में दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। हम आपको ऐसी तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे किसी भी फोन में एक से ज़्यादा Whatsapp चलाया जा सकेगा।

अपने स्मार्टफोन में ऐसे इस्तेमाल करे ड्यूल व्हाट्सऐप फीचर:

1- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं।

2- यहां आपको सेटिंग में App का ऑप्शन दिखेगा। ऐप ऑप्शन में जाकर ड्यूल ऐप में जाएं।

3- अब उस ऐप को सेलेक्ट करें जिसका आप डुप्लीकेट बनाना चाहते हैं। इसमें आपको Whatsapp सेलेक्ट करना होगा।

4- प्रोसेस पूरा होने के बाद स्मार्टफोन की स्क्रीन पर बैक जाएं और व्हाट्सऐप के डुप्लीकेट ऐप के दिख रहे Whatsapp के लोगो पर क्लिक करें।

5- यहां आपका दूसरा व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। अब इसमें अपना नंबर एंटर कर कॉन्फिगर करें।

इस नाम से मौजूद है आपके स्मार्टफोन में यह फीचर:

बता दें कि कई एंड्ऱॉयड स्मार्टफोन में यह फीचर अलग-अलग नाम से मौजूद होता है। जैसे कि सैमसंग स्मार्टफोन में यह फीचर ड्यूल मैसेंजर, Xiaomi के फोन में ड्यूल ऐप्स, ओप्पो फोन में क्लोन ऐप्स, वीवो के स्मार्टफोन में ऐप क्लोन, आसुस फोन में ट्विन ऐप्स, हुवावे और ऑनर स्मार्टफोन में ऐप ट्विन नाम से यह फीचर मौजूद होता है। बाकी एंड्रॉयड डिवाइज़ में ऐप सेटिंग में Parallel Apps नाम से यह फीचर दिखेगा।

इस बात का ध्यान रखें कि कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन जो एंड्रॉयड वन फीचर यानी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आते हैं उनमें ड्यूल एप का ये फीचर काम नहीं करता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपस्मार्टफोनएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए