लाइव न्यूज़ :

Vodafone ने लॉन्च किया नया प्लान, अब 56 दिनों की वैलिडिटी में मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 11, 2019 17:55 IST

Vodafone की ओर से इसे FRC यानी फर्स्ट रीचार्ज प्लाने के तौर पर पेश किया गया है। इस पैक की कीमत 351 रुपये है। प्लान के तहत यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देVodafone का यह प्लान सिर्फ नए यूजर्स के लिए हैइसे FRC यानी फर्स्ट रीचार्ज प्लाने के तौर पर पेश किया गया हैनए एफआरसी के तहत यूजर्स को सिर्फ कॉल और एसएमएस का फायदा मिलेगा

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन की ओर से इसे FRC यानी फर्स्ट रीचार्ज प्लाने के तौर पर पेश किया गया है। इस पैक की कीमत 351 रुपये है। प्लान के तहत यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि इस प्लान का फायदा मौजूदा ग्राहक नहीं उठा पाएंगे। Vodafone का यह प्लान सिर्फ नए यूजर्स के लिए है।

वोडाफोन के नए एफआरसी के तहत यूजर्स को सिर्फ कॉल और एसएमएस का फायदा मिलेगा। यानी कि इसमें यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 176, 229, 496 और 555 रुपये का पहला रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।

Vodafone के 351 रुपये वाले प्लान के फायदे

वोडाफोन के इस प्लान में मिलने वाले फायदें की बात करें तो इसमें अलग-अलग सर्किल में यूजर्स अलग-अलग फायदें मिलेंगे। इस प्लान के साथ बिना एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिटे के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। Vodafone का 351 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोज 100 एसएमएस भी देगा। डेटा का लुत्फ उठाने के लिए वोडाफोन यूजर को अलग से पैक लेना होगा। वेबसाइट Telecom Talk ने Vodafone के इस नए पैक की जानकारी दी है।

अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के अलावा यूजर को पैक के साथ वोडाफोन प्ले (Vodafone Play) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

वहीं, वोडाफोन का 176 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस पैक के साथ 1 जीबी डेटा और रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।

टॅग्स :वोडाफ़ोनप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की