लाइव न्यूज़ :

फोन से बात करना और इंटरनेट चलाना हो सकता है महंगा, प्लान की कीमत बढ़ाने को तैयार हैं ये कंपनियां

By रजनीश | Updated: August 17, 2020 13:16 IST

टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही ग्राहकों को प्लान की कीमत बढ़ाकर झटका दे सकती हैं। बाजार के जानकारों और विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले कुछ महीनों में प्लान की कीमत में वृद्धि देखने को मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल टैरिफ प्लान की कीमतों में 10 से 40 परसेंट तक इजाफा हुआ था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर-अक्टूबर में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ प्लान 2 से 5 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं।

यूनीनॉर, एयरसेल जैसी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों के मैदान छोड़ने के बाद गिनती की नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां बची हैं। ऐसे में ये कंपनियां काफी तेजी से अपने प्लान के दाम बढ़ा रही हैं। दिसंबर 2019 में टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ प्लान महंगे किए थे। अब एक बार फिर कंपनियां ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में हैं। 

पिछले साल टैरिफ प्लान की कीमतों में 10 से 40 परसेंट तक इजाफा हुआ था। अब एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया फिर से टैरिफ प्लान महंगा करने की तैयारी में हैं। 

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर-अक्टूबर में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ प्लान 2 से 5 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक छह महीने में इसमें 10 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से अभी तक इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

एसबीआई कैप्स के विश्लेषक राजीव शर्मा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि टैरिफ बढ़ोतरी का एक और दौर जल्द ही संभव है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि अगले कुछ तिमाहियों में मोबाइल टैरिफ में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

इससे पहले जुलाई में इमर्जिंग मार्केट्स टेक्नॉलजी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एंड टेलिकम्युनिकेशंस के लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि टेलीकॉम कंपनियां आगामी 6 महीनों में रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं।

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की