लाइव न्यूज़ :

इस एक कंट्रोलर से हो जाएगी घर के सभी रिमोट की छुट्टी, टीवी, एसी, कूलर, स्पीकर सब कुछ होगा कंट्रोल

By रजनीश | Updated: July 20, 2020 06:17 IST

आज की तारीख में जब लोगों का पूरा घर ही वॉयस कंट्रोल के मुताबिक काम करता हो उस दौर में भी कई सारे उपकरणों के लिए अलग-अलग रिमोट खोजना मुश्किल भरा है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड जूक (ZOOOK) ने एक अनोखा डिवाइस पेश किया है। इसे क्लिकर (Clicker) नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि जूक क्लिकर 80 हजार से अधिक डिवाइसेज को सपोर्ट करता है।

घर के अधिकतर उपकरण टीवी, एसी, कूलर, म्यूजिक सिस्टम आदि रिमोट कंट्रोल फीचर के साथ आते हैं। समय के साथ अब एक तरह से कहा जाए कि पूरा घर रिमोट कंट्रोल हो चला है। जब बल्ब, पंखे सब रिमोट से कंट्रोल होने लगे हैं। ऐसे में घर में कई रिमोट इकट्ठे हो जाते हैं। इन रिमोट के खो जाने या खराब हो जाने पर काफी परेशानी हो जाती है।

ऐसे में यदि किसी एक छोटी डिवाइस में ही रिमोट का फीचर मिल जाए और उसी डिवाइस से घर के सभी उपकरण कंट्रोल हो जाएं तो तो कितना आसान काम होगा। न तो कई रिमोट रखने की झंझट और उनके खो जाने और टूटने का डर भी खत्म। 

फ्रांस के इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड जूक (ZOOOK) ने एक अनोखा डिवाइस पेश किया है। इसे क्लिकर (Clicker) नाम दिया गया है। और इस एक डिवाइस से सभी तरह के रिमोट की छुट्टी हो जाएगी।

इस छोटे से कंट्रोलर से आप अपनी टीवी, एसी, सेटटॉप बॉक्स, स्पीकर आदि को कंट्रोल कर सकेंगे। इस डिवाइस से आप उन सभी चीजों को कंट्रोल कर सकेंगे जिनमें IR रिमोट का इस्तेमाल होता है। 

कंपनी का दावा है कि जूक क्लिकर 80 हजार से अधिक डिवाइसेज को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में वाई-फाई और मोबाइल हॉट्सपॉट का सपोर्ट भी दिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह डिवाइस घर में मौजूद सभी तरह के रिमोट की छुट्टी कर देगी और आपके साधारण घर को स्मार्ट घर में बदल देगी। मात्र 35 ग्राम वजन वाले इस डिवाइस की रेंज 8 मीटर है। यह डिवाइस अमेजन इको डॉट और गूगल स्मार्ट स्पीकर से भी कनेक्ट होकर काम करती है। बात करें इसके कीमत की तो यह मात्र 1,299 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। कई बार कंपनी की तरफ से मिलने वाले ऑफर के तहत इसे 999 रुपये में भी खरीदा जा सकता है।जूक कंपनी कई तरह के ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरफोन, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बनाने के लिए जानी जाती है। पोर्टेबल स्पीकर से लेकर चार्जर, कार चार्जर, वायरलेस चार्जर तक जूक कंपनी बनाती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की