लाइव न्यूज़ :

UPI पेमेंट ऐप से लेन-देन करते समय बरतें ये सावधानी, थोड़ी सी लापरवाही से खाता हो सकता है खाली

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 22, 2023 16:30 IST

हाल ही में गूगल ने Google Pay उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि गूगल पे का उपयोग करते समय सभी स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स बंद करें। बताया गया है कि लेन-देन करते समय कभी भी स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का उपयोग न करें।

Open in App
ठळक मुद्देUPI पेमेंट ऐप से लेन-देन करते समय बरतें सावधानी थोड़ी सी लापरवाही से खाता हो सकता है खाली लेन-देन करते समय कभी भी स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का उपयोग न करें

नई दिल्ली: देश में सबसे लोकप्रिय UPI पेमेंट ऐप में से एक Google Pay लोगों को समय-समय पर ऐसे एप्लिकेशन के बारे में चेतावनी देता रहता है जिन्हें फोन में रखने पर निजी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। गूगल पे भारत में बाजार हिस्सेदारी के मामले में शीर्ष 5 सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले यूपीआई ऐप में से एक है। गूगल पे एप के साथ गूगल की सुरक्षा का भरोसा भी लोगों को मिलता है। Google का कहना है कि वह "वास्तविक समय में संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने के लिए सर्वोत्तम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और धोखाधड़ी रोकथाम तकनीक का उपयोग करता है।

हाल ही में गूगल ने  Google Pay उपयोगकर्ताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि गूगल पे का उपयोग करते समय सभी स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स बंद करें। बताया गया है कि लेन-देन करते समय कभी भी स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का उपयोग न करें।

दरअसल स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स वे हैं जो अन्य लोगों को यह देखने की अनुमति देते हैं कि आपके डिवाइस की स्क्रीन पर क्या है। यह फोन, टैबलेट या कंप्यूटर का उपयोग कर रहे उपयोगकर्ता की स्क्रीन को किसी और के साथ शेयर करने की सुविधा देते हैं। इन ऐप्स का उपयोग मूल रूप से समस्याओं को दूर से ठीक करने के लिए किया जाता है। स्क्रीन शेयर, AnyDesk और TeamViewer जैसे ऐप और सॉफ्टवेयर स्क्रीन शेयरिंग टूल के उदाहरण हैं।

लेकिन आजकल कई ऐसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स लोग डाउनलोड कर लेते हैं जो उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती हैं। गूगल ने कहा है कि लेन देन के समय उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि धोखेबाज इन ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। धोखेबाज स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स की मदद से अपनी ओर से लेनदेन करने के लिए आपके फोन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा आपके एटीएम या डेबिट कार्ड का विवरण देखने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके फोन पर भेजे गए ओटीपी को देखने और अपने खाते से पैसे ट्रांसफर करने के लिए इसका उपयोग किया गया तो अच्छा खासा झटका भी लग सकता है।

टॅग्स :UPIपेटीएमPaytmभीम ऐपBHIM App
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की