लाइव न्यूज़ :

बिना पैसे ब्लू टिक लेने वालों का इस तारीख से ट्विटर हटाएगा ब्लू टिक, अब केवल पेड ब्लू टिक की सुविधा रहेगी उपलब्ध

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2023 11:10 IST

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर्स और संगठनों को अपने ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए अपने प्रमुख सदस्यता कार्यक्रम के लिए साइन अप करने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ब्लू टिक के लिए अब यूजर्स को भुगतान करना होगा।ट्विटर ने अलग-अलग देशों में अलग-अलग चार्ज निर्धारित किए हैं।पहले प्रसिद्ध हस्तियों, राजनेताओं, पत्रकारों और सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को ब्लू टिक दिया गया था।

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर 1 अप्रैल से अपने उपयोगकर्ताओं के लीगेसी वेरिफाइड एकाउंट्स से ब्लू टिक हटाना शुरू कर देगा क्योंकि ट्विटर अपने सब्सक्रिप्शन-आधारित ट्विटर ब्लू प्रोग्राम का विस्तार करने वाला है। इसी क्रम में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर्स और संगठनों को अपने ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए अपने प्रमुख सदस्यता कार्यक्रम के लिए साइन अप करने के लिए कहा है।

बता दें कि जिन यूजर्स ने पहले बिना पैसे दिए ब्लू टिक लिया था, अब उन्हें भी ये सेवा जारी रखने के लिए भुगतान करना होगा। ट्विटर ब्लू पेड सब्सक्रिप्शन-आधारित प्रोग्राम है जो अन्य सुविधाओं के अलावा उपयोगकर्ताओं के प्रोफाइल नाम के आगे ब्लू चेकमार्क प्रदान करता है।

ट्विटर ब्लू टिक के लिए अब यूजर्स को भुगतान करना होगा। ट्विटर ने अलग-अलग देशों में अलग-अलग चार्ज निर्धारित किए हैं। भारतीय यूजर्स को ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए हर महीने आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस के लिए 900 रुपये और वेब के लिए 650 रुपये देने होंगे। 

उपयोगकर्ता एक वार्षिक योजना भी खरीद सकते हैं जो 12 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ आती है। अमेरिका में मासिक ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस के लिए 11 डॉलर और वेब के लिए 8 डॉलर है। पिछले साल अरबपति एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद पेड सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम पेश किया गया था।

इससे पहले प्रसिद्ध हस्तियों, राजनेताओं, पत्रकारों और सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को ब्लू टिक दिया गया था। लेकिन अब इसे सब्सक्रिप्शन फीस देकर कोई भी खरीद सकता है।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की