लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर क्या 'पैरोडी अकाउंट' पर होगी कार्रवाई, किए जाएंगे सस्पेंड! एलन मस्क ने दिया ये बड़ा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2022 07:35 IST

ट्विटर को लेकर एलन मस्क ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मस्क ने कहा है कि अब किसी पैरोडी अकाउंट को ये स्पष्ट तौर पर बताना होगा कि वह पैरोडी अकाउंट हैस, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अकाउंट को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपैरोडी अकाउंट है तो उस पर इस बारे में स्पष्ट तौर पर लिखा होना चाहिए, नहीं तो हो जाएगा सस्पेंड।एलन मस्क ने कहा कि अब पैरोडी अकाउंट सस्पेंड किए जाने से पहले कोई चेतावनी जारी नहीं की जाएगी।

सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क के ट्विटर पर अधिग्रहण के बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट में बदलाव का दौर जारी है। कंपनी में छंटनी के बाद मस्क ने ट्विटर को लेकर एक और बड़ा अपडेट साझा किया है। ये अपडेट यूजर्स के लिए है। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उस पर इस बारे में स्पष्ट तौर पर लिखा होना चाहिए, नहीं तो उसे हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।

मस्क ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए कहा कि पहले ट्विटर इसके लिए चेतावनी जारी करता था पर चूकी अब एक व्यापक वेरिफिकेशन प्रोसेस चलाया जा रहा है तो कोई चेतावनी या 'छूट' नहीं दी जाएगी।

मस्क ने साथ ही कहा कि ट्विटर को विश्व के बारे में सबसे सटीक सूचना देने वाला बनना चाहिए। यह हमारा मिशन है। उन्होंने कहा कि व्यापक वेरिफिकेशन प्रोसेस पत्रकारिता का लोकतंत्रीकरण करेगा और लोगों की आवाज को सशक्त करेगा

इससे पहले ट्विटर ने शनिवार को एप्पल ऐप स्टोर में अपने ऐप को अपडेट किया जिसके तहत अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर देना जरूरी हो गया है। 

 फिलहाल ये कुछ देशों के लिए है। मस्क ने ये भी संकेत रविवार को दिए थे कि ब्लू टिक’ के लिए भारत में यूजर्स से हर महीने शुल्क लेने की शुरुआत एक महीने से भी कम समय में हो सकती है। 

बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने लंबे विवाद के बाद गत 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। उन्होंने इस सोशल मीडिया मंच की कमान संभालते ही कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों एवं नीति प्रमुख विजया गड्डे समेत चार शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। इसके बाद ट्विटर ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर छंटनी के हिस्से के रूप में भारत में भी अपने 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की