लाइव न्यूज़ :

PM मोदी भी हो गए थे कॉल ड्रॉप से परेशान, शिकायत के बाद आज से लागू होगा TRAI का नया नियम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 1, 2018 11:48 IST

टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) 1 अक्टूबर से एक नया कानून लाने जा रही है। इस नए कानून के तहत ट्राई खराब सर्विस देने वाले टेलीकॉम ऑपरेटरों पर शिकंजा कसेगी।

Open in App
ठळक मुद्देTRAI कॉल ड्रॉप से निजात पाने के लिए 1 अक्टूबर से एक नया कानून लाने जा रही हैपीएम मोदी ने की थी कॉल ड्रॉप की शिकायतकंपनियों को देने होंगे 5 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: देश में कॉल ड्रॉप को लेकर हो रही परेशानी को रोकने के लिए नया कानून लागू किया जा रहा है। अगर आप भी कॉल ड्रॉप से परेशान हैं तो आज यानी 1 अक्टूबर 2018 से इस समस्या से निजात मिलने वाला है। सरकार ने इससे पहले भी कॉल ड्रॉप को रोकने के लिए तीन साल में तीन बार कानून में बदलाव किए हैं। हालांकि इससे रोज के होने वाले कॉल ड्रॉप समस्या में कोई बदलाव नहीं आया है। इसी के तहत टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) 1 अक्टूबर से एक नया कानून लाने जा रही है। इस नए कानून के तहत ट्राई खराब सर्विस देने वाले टेलीकॉम ऑपरेटरों पर शिकंजा कसेगी। इसमें कॉल ड्रॉप के बदले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाएगी।

पीएम मोदी ने की कॉल ड्रॉप की शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से अपने आवास तक पहुंचने के दौरान कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ता है, जिससे खुद पीएम को कॉल ड्रॉप की शिकायत करनी पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिक्र किया कि कैसे लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉल करने को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लगातार कॉल करने की कोशिश करते है और कैसे कॉल ड्रॉप राष्ट्र स्तर की समस्या बन गई है।

दूरसंचार विभाग ने बुलाई टेलीकॉम कंपनियों की बैठक

पीएम की शिकायत के बाद दूरसंचार विभाग ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में टेलीकॉम कंपनियों की बैठक कराई। ट्राई ने कहा कि अब बात करते-करते नेटवर्क का गायब हो जाना ही कॉल ड्रॉप नहीं माना जाएगा, बल्कि अगर आप किसी से बात कर रहें हैं तो अचानक  बातचीत के दौरान आवाज सुनाई न देना, आवाज अटकना या नेटवर्क कमजोर होने जैसी समस्याओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

कंपनियों को देने होंगे 5 लाख का जुर्माना

1 अक्टूबर से लागू हुए नए कानून के तहत अब टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल टावरों से जुड़े नेटवर्क की हर दिन की सर्विस की जांच की जाएगी। इसके अलावा कंपनियों की ओर से खराब सर्विस देने पर उन्हें 5 लाख का जुर्माना भरना होगा।

टॅग्स :ट्राईनरेंद्र मोदीटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की