लाइव न्यूज़ :

आपके UPI ट्रांजेक्शन पर लग सकता है लिमिट, RBI के साथ चर्चा कर रहा है NPCI, जानें कब आ सकता है फैसला

By आजाद खान | Updated: November 21, 2022 15:12 IST

आपको बता दें कि इससे पहले केन्द्र सरकार ने यह साफ कर दिया था कि उसका फिलहाल यूपीआई पेमेंट सर्विस पर किसी भी तरीके के फीस चार्च करने का कोई इरादा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीसीआई आपके UPI ट्रांजेक्शन पर लिमिट लगाने पर विचार चल रहा है। इसके लिए एनपीसीआई भारतीय रिजर्व बैंक से बातचीत कर रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल किसी भी UPI ट्रांजेक्शन पर कोई भी लिमिट नहीं है।

नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) एप जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम (PhonePe, Gpay, Paytm) को लेकर एक खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) थर्ड पार्टी एप प्रोवाइडर्स (TPAP) द्वारा चलाई जाने वाली यूपीआई पेमेंट सर्विस पर लिमिट यानी कैप लगाने का विचार कर रहा है। 

ऐसे में इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से बातचीत हो रही है और जल्द ही इस पर कोई फैसला आ सकता है। इससे पहले केन्द्र सरकार ने यह साफ कर दिया था कि यूपीआई पेमेंट सर्विस के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगेगा और पहले की तरह अब भी बिना कोई फीस दिए हुए उपभोक्ता यूपीआई पेमेंट कर सकते है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एनपीसीआई ने 30 फीसदी वॉल्यूम कैप यानी किसी भी यूपीआई पेमेंट सर्विस पर 30 फीसदी की लिमिट लगाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे लागू करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2022 तय की गई थी। 

इस पर विचार करने के लिए एनपीसीआई के अधिकारियों के अलावा वित्त मंत्रालय और आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों भी शामिल हुए थे। सूत्रों की माने तो एनपीसीआई इस पर अभी विचार कर रहा है और 31 दिसंबर की डेडलाइन को बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि फिलहाल थर्ड पार्टी के जरिए यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए कोई सीमा नहीं है। 

इसी महीने हो सकता है कुछ फैसला

सूत्रों के अनुसार, एनपीसीआई फिलहाल सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है और इस पर जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स जिसमें ने यह अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर की डेडलाइन को और आगे बढ़ा दिया जाए, लेकिन एनपीसीआई द्वारा डेडलाइन को आगे बढ़ाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

सूत्रों की माने तो इसी महीने के अंत में इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि गूगल पे और फोनपे की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर करीब 80 प्रतिशत हो गई है। 

टॅग्स :UPIभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)NPCIL
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की