48MP कैमरा वाला Redmi Note 7 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: January 10, 2019 02:28 PM2019-01-10T14:28:47+5:302019-01-10T14:28:47+5:30

Redmi Note 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा है। इस फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। वहीं, फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड दिया गया है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 7 Launched in china: know Redmi Note 7 price, features, specification | 48MP कैमरा वाला Redmi Note 7 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 7 Launched in china

Highlightsरेडमी नोट 7 कंपनी के पॉपुलर रेडमी नोट 6 सीरीज का सक्सेसर हैरेडमी सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 हैरेडमी नोट 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा है

स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 7  को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी नोट 7 कंपनी के पॉपुलर रेडमी नोट 6 सीरीज का सक्सेसर है। बता दें कि चीनी कंपनी शाओमी ने नए सब ब्रैंड Redmi के तहत इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। रेडमी सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 है। हालांकि लॉन्च किए गए नए स्मार्टफोन में कई बडे़ बदलाव किए गए हैं।

रेडमी नोट 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा है। इस फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। वहीं, फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड दिया गया है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 7
Redmi Note 7

Redmi Note 7 की कीमत 

रेडमी नोट 7 को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 3GB, 4GB और 6GB रैम वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। वहीं स्टोरेज ऑप्शन में यूजर को 32GB या 64GB का विकल्प मिलेगा। इस फोन के बैक में ग्लास डिजाइन है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 999 युआन है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले रेडमी नोट 7 की कीमत 1,199 युआन है। जबकि 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 1,399 युआन है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से शुरू होकर 14,000 रुपये तक हो सकती है।

Redmi Note 7
Redmi Note 7

Redmi Note 7 की ये हैं खासियतें

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। Redmi Note 7 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। Redmi Note 7 में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट के अलावा हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Redmi Note 7
Redmi Note 7

Redmi Note 7 की बिक्री 14 जनवरी से होगी शुरू 

चीन में Redmi Note 7 की सेल 14 जनवरी 2019 से शुरू होगी। कंपनी Redmi Note 7 पर 18 महीने की वॉरंटी दे रही है। कंपनी ने Redmi Note 7 Pro की भी घोषणा की है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन चाइनीज न्यू इयर के बाद लॉन्च होगा।

English summary :
Redmi Note 7 Launched in china, Price, Features, Specification: Smartphone maker company Xiaomi has officially launched its much-awaited smartphone Xiaomi Redmi Note 7 in China. Xiaomi Redmi Note 7 is the company's popular Redmi Note 6 series successor. The first smartphone of the Redmi Series is Redmi Note 7.


Web Title: Redmi Note 7 Launched in china: know Redmi Note 7 price, features, specification

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे