लाइव न्यूज़ :

Whatsapp ने दिया सरकार को जवाब- हैकिंग के बारे में भारतीय अधिकारियों को मई में ही दे दी गयी थी सूचना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2019 10:13 IST

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि हमने व्हाट्सएप से पूछा कि वह भारतीय नागरिकों की निजता की रक्षा के लिये क्या उपाय कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा के पूर्व सांसद संतोष भारतीय सहित कई भारतीयों के नाम उनमें शामिल हैं जिनकी जासूसी की गयी। विश्वभर में व्हाट्सएप के 1.5 बिलियन यूजर्स हैं जिसमें से सिर्फ भारत में 400 मिलियन लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।

व्हाट्सएप ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारतीय अधिकारियों और अंतर्राष्ट्रीय सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े मामले के बारे में मई में सूचित किया था। मई में ही हमने सिक्योरिटी मसले को सुलझा लिया और संबंधित भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सरकारी अधिकारियों को सूचित किया। तभी से हमने टार्गेट पर रहने वाले यूजर्स की पहचान शुरू किया। 

व्हाट्सएप ने बताया ऐसा करने के पीछे उनका मकसद था कि NSO ग्रुप नाम के रूप में पहचानी जाने वाली इंटरनेशनल स्पाईवेयर फर्म को पकड़ने के लिये अदालतों को कहा जा सके।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने भारतीय यूजर्स की गोपनीयता की सुरक्षा के लिये भारत सरकार के साथ काम करना चाहती थी। व्हाट्सएप स्पोक्सपर्सन ने कहा कि हम सभी यूजर्स के मैसेज को सुरक्षित रखने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

विश्वभर में व्हाट्सएप के 1.5 बिलियन यूजर्स हैं जिसमें से सिर्फ भारत में 400 मिलियन लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि सरकार व्हाट्सएप की विफलता से चिंतित है कि कि भारत में कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं वकीलों और पत्रकारों सहित दुनिया भर में लगभग 1400 लोगों की जासूसी करने के लिये व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि जब लोगों पर यह साइबर हमला हुआ तब भी व्हाट्सएप कंपनी ने कोई सूचना शेयर नहीं किया। अगर कोई जानकारी होती तो सरकार इसे रोकने के लिये कदम उठा सकती थी। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा के पूर्व सांसद संतोष भारतीय सहित कई भारतीयों के नाम उनमें शामिल हैं जिनकी जासूसी की गयी। यह जासूसी इजरायल आधारित एनएसओ समूह द्वारा विकसित पेगासस नाम के स्पायवेयर के जरिये की गई।

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि हमने व्हाट्सएप से पूछा कि वह भारतीय नागरिकों की निजता की रक्षा के लिये क्या उपाय कर रहा है। केंद्र ने लगाये व्हाट्सएप पर आरोप-केंद्र सरकार का कहना है कि व्हाट्सएप के शीर्ष अधिकारियों के साथ जून से लेकर सितंबर के बीच हुई कई दौर की बातचीत में कंपनी ने एक बार भी पेगासस हैकिंग मामले का उल्लेख नहीं किया। जबकि इस दौरान सरकार उसके समक्ष फेक न्यूज और अफवाहों के स्रोत का पता लगाने के लिए कह रही थी। इसलिए उसकी मंशा पर सरकार को संदेह है।

सरकार हैकिंग मामले के खुलासे के समय को लेकर भी सवाल कर रही है। यह इसलिये भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि केंद्र सरकार ने देश में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के उपाय के लिए सुप्रीम कोर्ट से तीन महीने का समय मांगा है।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की