लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम से लीक हुआ लाखों सेलिब्रिटीज का डाटा, जांच में जुटी कंपनी

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2019 09:06 IST

इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या किसी तीसरे पक्ष ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करते हुए अनुचित तरीके से इंस्टाग्राम डेटा संग्रहीत किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअब इंस्टाग्राम पर भी सवाल उठ रहे हैं।लाखों सेलिब्रिटीज और कई इंस्टाग्राम के जरिए डाटा लीक होने की खबर है।

लगातर फेसबुक से आ रही डाटा चोरी की खबरों के बीच अब इंस्टाग्राम पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लाखों सेलिब्रिटीज और कई इंस्टाग्राम के जरिए डाटा लीक होने की खबर है। इस बात जानकारी मुंबई के सोशल मीडिया मार्केटिंग फार्म चैटरबॉक्स ने दी।

टेकक्रंच की रिपोर्ट की मानें तो उनके पास मौजूद डेटाबेस में लाखों फूड ब्लॉगर्स, मशहूर हस्तियों जैसे फिल्मी जगत के सितारे और खेलों से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इंस्टाग्राम से लीक हुए डाटा में उनकी लोकेशन, पर्सनल कॉन्टेक्ट, प्रोफाइल पिक्चर, फॉलोवर्स की संख्या जैसे कई अहम जानकारियां मौजूद हैं। हालांकि टेकक्रंच में यह रिपोर्ट छपने के बाद डेटाबेस को ऑफलाइन कर दिया गया।

इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या किसी तीसरे पक्ष ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करते हुए अनुचित तरीके से इंस्टाग्राम डेटा संग्रहीत किया है। 

उन्होंने बताया कि यह आभी साफ़ नहीं हुआ है कि चैटरबॉक्स के डेटाबेस में फोन नंबर और ईमेल इंस्टाग्राम से आए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हमारी टीम इस पर काम कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसा कैसे हुआ। हालांकि इस मामले अभी तक चैटरबॉक्स से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी