लाइव न्यूज़ :

देसी ट्वीटर के नाम से पॉपुलर हो रहा 'कू एप', 10 गुना तेजी से बढ़ी डाउनलोडिंग, जानें खासियत

By अमित कुमार | Updated: February 15, 2021 17:22 IST

आम आदमी भी धीरे-धीरे ट्विटर का दामन छोड़ 'कू एप' की तरफ खींचे चले आ रहे हैं। 'कू एप' ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भ ऐप इनोवेशन चैलेंज को भी जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देआत्मनिर्भर भारत एप्लीकेशन चैलेंज के तहत सरकार ने इस एप को अगस्त 2020 में बनाया था।ट्विटर की तरह ही कू भी अपने यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज के जरिए चैट करने की सुविधा देता है। इतना ही नहीं यूजर्स इस इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर कंटेंट भी शेयर कर सकते हैं।

भारत सरकार और ट्विटर के बीच तनाव पैदा होने के बाद अब लोग 'कू एप' की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन 'कू एप' के आने के बाद भी ट्वीटर की जरूरत सरकार को रहेगी। ट्विटर पर पूरी दुनिया से लोग जुड़े हुए हैं। 'कू एप' को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है। कई नेता और सेलिब्रेटी इस पर अपना अकाउंट बना चुके हैं। 

'कू एप' की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी डाउनलोडिंग में 10 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। खास बात है कि पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी इस एप का जिक्र किया था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी 'कू एप' पर अपना अकाउंट बना लिया है। गोयल के अलावा कई अन्य मंत्रियों ने भी 'कू एप' का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। 

रवि शंकर प्रसाद और पीयूष गोयल जैसे नेताओं ने इस एप पर आकर इसका समर्थन किया है।  यह लोगों के लिए बिल्कुल ट्वीटर के अंदाज में काम कर रहा है। कू के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण हैं। इस एप में वह सभी खूबिया हैं जो ट्विटर में थे। यह एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जिसे ट्विटर की टक्कर में पेश किया गया है। 

देखा जाए तो इस एप को मेड इन इंडिया ट्विटर भी कहा जा सकता है। लोगों को अपनी बात रखने में आसानी हो, इस वजह एप को कई भाषाओं में लॉन्च किया गया है जिसमें हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराधी, पंजाबी, ओड़िआ, आसामी शामिल है। भविष्य में इस एप में मराठी, गुजराती, पंजाबी, आसामी, बांग्ला, मलयालम, उड़िया जैसी भाषाएं भी शामिल की जाएगी।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की