लाइव न्यूज़ :

अब आपका वॉट्सऐप फिंगरप्रिंट से होगा लॉक-अनलॉक, जानिए इस नए फीचर को एक्टिवेट करने की आसान ट्रिक

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 13, 2019 15:34 IST

फिंगरप्रिंट लॉक फीचर के जरिए अब यूजर अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर से वॉट्सऐप को लॉक कर सकते हैं। इस फीचर को कंपनी ने टच आईडी के नाम से कुछ महीनों पहले ही रोलआउट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिंगरप्रिंट लॉक फीचर को यूज करके अपने वॉट्सऐप को और ज्यादा सेफ रख सकते हैं।एंड्रॉइड के लिए यह फीचर अभी वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में मिल रहा है।

भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग वॉट्सऐप का यूज करते हैं। लोगों की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप नए-नए फीचर लाता रहता है। इस बार भी कंपनी  ने एक नया फीचर एड किया है जिसका नाम है 'Fingerprint Lock Feature'। इस फीचर के जरिए यूजर स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर से अपने वॉट्सऐप को लॉक कर सकते हैं।

फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को कंपनी ने टच आईडी के नाम से कुछ महीनों पहले ही रोलआउट किया था। एंड्रॉइड के लिए यह फीचर अभी वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में मिल रहा है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कैसे फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को यूज करके अपने वॉट्सऐप को और ज्यादा सेफ रख सकते हैं।

एंड्रॉइड फोन पर फिंगरप्रिंट लॉक एक्टिवेट करने का तरीका

वॉट्सऐप ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह फीचर अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया है। अगर आप वॉट्सऐप का बीटा वर्जन 2.19.221 यूज करते हैं तो इस इस फीचर को आप एक्टिवेट कर सकते हैं।

ऐसे करें एक्टिवेट- सबसे पहले वॉट्सऐप के अकाउंट सेटिंग में जाएं।- सेटिंग में दिए गए प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करके सबसे नीचे मौजूद फिंगरप्रिंट लॉक ऑप्शन पर जाएं।- फिंगरप्रिंट लॉक ऑप्शन पर टैप करते ही आपके फोन पर यह फीचर ऐक्टिवेट हो जाएगा।- यहां आप यह भी डिसाइड कर सकते हैं कि आपको वॉटस्ऐप को कितने देर में लॉक करना है।- इसके लिए आपको तीन ऑप्शन इमीडियेट, 1 मिनट या 30 मिनट का ऑप्शन मिलता है।

आईफोन पर फिंगरप्रिंट लॉक एक्टिवेट करने का तरीका

अगर आप आईफोन में वॉट्सऐप का बीटा वर्जन 2.19.221 यूज करते हैं तो इस फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस फीचर को कैसे एक्टिवेट करना है इसके स्टेप्स हम आपको नीचे बता रहे हैं...

- सबसे पहले वॉट्सऐप के सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं।- इसके बाद सेटिंग में दिए गए प्राइवेसी ऑप्शन में जाएं।- यहां नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ऑन-ऑफ टॉगल के साथ स्क्रीन लॉक का ऑप्शन मिलेगा, इस टॉगल को ऑन कर दें।- अगर आपका आईफोन टच आईडी सपोर्ट करता है तो फिंगरप्रिंट लॉक फीचर एक्टिवेट हो जाएगा। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की